Saturday, February 14, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर रही:अखिलेश यादव

भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर रही:अखिलेश यादव

50
भाजपा राज में ध्वस्त कानून व्यवस्था-अखिलेश यादव
भाजपा राज में ध्वस्त कानून व्यवस्था-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। देश में सबसे ज्यादा महिला अपराध की घटनाएं उत्तर प्रदेश में हो रही है। प्रदेश में पूरब हो या पश्चिम, उत्तर हो या दक्षिण हर दिन बहन-बेटियों, माताओं पर अत्याचार हो रहा है। कानून व्यवस्था और महिला अपराध पर भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस दावा जीरो है। भाजपा सरकार में पुलिस बेलगाम है। भ्रष्टाचार चरम पर है। अपराधी और अराजक तत्व खुलेआम घटनाएं कर रहे है। पुलिस-प्रशासन भाजपा नेताओं के दबाव में काम करता है। जिसका नतीजा है कि किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री जी का गृह नगर गोरखपुर हो या अन्य जिले अपराध नहीं रूक रहे है। भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर रही:अखिलेश यादव


    रामपुर में कार में छात्रा से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास। बस्ती में छेड़खानी की घटनाएं तो मात्र उदाहरण है। प्रदेश में हर क्षेत्र में महिलाओं के साथ छेड़-छाड़ और दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। पुलिस का महिला अपराध की घटनाओं पर नियंत्रण नहीं है। महिला अपराध में उत्तर प्रदेश नम्बर वन है। समाजवादी पार्टी की सरकार में महिला अपराध की घटनाओं की रोकथाम के लिए 1090 सेवा शुरू की गयी थी जहां एक फोन काल पर पुलिस महिलाओं बेटियों की मदद करती थी लेकिन भाजपा सरकार ने 1090 सेवा को खराब कर दिया।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में हर तरह का अपराध और अवैध कारोबार बढ़ता जा रहा है। ऊपर से नीचे तक नशे का सिक्का चल रहा है। लगता है अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का जुमला भी मदमस्त होकर कहीं पड़ा होगा। तभी तो उत्तर प्रदेश में अपराधी-माफिया निर्भय होकर अपना नशीला-जहरीला कारोबार चला रहे है। इन अवैध कारोबारियों को सत्ता का संरक्षण है। पुलिस-प्रशासन मूक दर्शक बनकर यूपी में बढ़ रहे अपराधों को आंख बंद करके देख रहा है। भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर रही है। इस सरकार में न तो महिलाएं सुरक्षित है और न युवा और व्यापारी। प्रदेश की जनता 2027 में भाजपा सरकार को हटाकर प्रदेश को अपराध और नशे से मुक्त करेगी।

अखिलेश यादव ने कहा है कि किसी एक की सत्ता का अहंकार-अभिमान सच्चे साधु-संतों के मान-सम्मान से बड़ा नहीं हो सकता है, जो अपने लिए भूमि पर स्थायी क़ब्ज़ा करके बैठे हैं वो धर्म के काम के लिए किसी और को अस्थायी भूमि तक का आवंटन नहीं करना चाहते हैं। ये सदियों से चली आ रही परंपरा का घोर अपमान है। व्यक्तिगत दंभ एक दिन हारता ही है। कुंभ और माघ मेले की ये स्वस्थ परंपरा रही है कि इस पुण्य कार्य के आयोजन के लिए अधिकारीगण पूज्य साधु-संतों का आशीर्वाद लेते हैं लेकिन कलयुग के वर्तमान भाजपा राज में हालात ये हो गये हैं कि साधु-संतों को अधिकारियों के आगे ज़मीन पर लेटकर गिड़गिड़ाना पड़ रहा है, वो भी किसी व्यक्तिगत नहीं बल्कि धर्मार्थ कार्य हेतु।


ऐसे में सवाल ये उठता है कि अधिकारी किसके कहने पर संत-समाज से ऐसा दुर्व्यवहार करने का दुस्साहस कर रहे हैं। सब जानते हैं कि कोई भी समझदार अधिकारी ऐसा कार्य नहीं करता है, जिससे समाज आक्रोशित हो और ये भी सब जानते हैं कि अधिकारी किससे संचालित होते हैं और किसके डर और दबाव से ऐसा कुकृत्य करने पर मजबूर हैं। अपने को सबसे ऊपर दिखाने के लिए औरों को नीचा दिखाने का काम जो कर रहा है, वो याद रखें कि अधर्म कभी नहीं जीतता है और एकाधिकार की दुर्भावना अंततः पराजित होती ही है।
भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर रही:अखिलेश यादव