भाजपा सरकार एक भ्रष्ट और नाकाम सरकार:अखिलेश यादव

126
भाजपा सरकार एक भ्रष्ट और नाकाम सरकार:अखिलेश यादव
भाजपा सरकार एक भ्रष्ट और नाकाम सरकार:अखिलेश यादव
राजेन्द्र चौधरी
राजेन्द्र चौधरी

भाजपा सरकार एक भ्रष्ट और नाकाम सरकार साबित हुई है। प्रदेश का बड़ा हिस्सा बाढ़ के कारण संकट के दौर से गुजर रहा है लेकिन भाजपा सरकार लोगों के बचाव और जरूरी चीजों की व्यवस्था करने में फेल हो गयी है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार जब बड़े-बड़े लोगों की ‘सुपर वीवीआईपी’ रैली या सभा का आयोजन कर सकती है तो बाढ़ में राहत-बचाव का काम क्यों नही कर रही है? अखिलेश यादव ने कहा कि प्रयागराज सहित प्रदेश के लगभग दो दर्जन जिलों में बाढ़ की वजह से भयावह स्थिति है। प्रयागराज, वाराणसी में गली मोहल्लों में नाव चलाने की नौबत है। भोजन और पीने के पानी की क़िल्लत चरम पर है। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में घरों में पानी घुस गया है। बीमार, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को दवा-इलाज नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य-चिकित्सा सेवाएं ठप्प हैं। भाजपा सरकार एक भ्रष्ट और नाकाम सरकार:अखिलेश यादव

स्कूलों के मर्जर के कारण पहले से ही पढ़ाई के लिए बच्चे मारे-मारे फिर रहे हैं। बाढ़ ने स्थिति और खराब कर दी। बच्चों की पढ़ाई ठप्प है। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बिजली की समस्या है। करंट लगने का डर है। ⁠ऊपरी मंजिलों पर रहने पर मजबूर लोगों के बीच घर के धँसने का भी भय है। ⁠घरों के सामान डूब गये हैं। ⁠लोगों के पास पहनने को कपड़े नहीं है। मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, जिससे लोगों के बीच संवाद नहीं हो पा रहा है। सरकारी राहत दिखावा साबित हो रही है। मंत्रीगण सिर्फ खानापूर्ति करने में लगे हैं। मुख्यमंत्री जी द्वारा गठित टीम-11 की भूमिका शून्य है। भाजपा सरकार का जोर प्रचार पर है।  

 पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री,आदिवासी,वंचित समाज की बुलंद आवाज़, ’दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन जी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। अखिलेश यादव ने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई। दो मिनट मौन रहकर उनके प्रति श्रद्धा अर्पित की गई।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में स्मार्टसिटी के नाम पर बजट का भारी अपव्यय किया है। प्रयागराज और वाराणसी स्मार्टसिटी के नाम पर बीस-बीस हजार करोड़ रूपये से ज्यादा का अपव्यय हुआ। लेकिन इनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। जगह-जगह गड्ढ़ों का साम्राज्य और जलभराव है। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बाढ़जन्य बीमारियों की आशंका हैं। बाढ़ सिर्फ़ कीचड़, कचरा, मलबा और दुर्गंध ही नहीं बीमारी-महामारी को भी छोड़कर जाती है। ⁠जो लोग दैनिक कमाई पर जीवनयापन करते हैं वो काम पर नहीं जा पा रहे हैं। ⁠ग़रीब-मजदूर भुखमरी की कगार पर आ गये हैं। ⁠किसानों की खेती-ज़मीन पर पानी फिर गया है। ⁠दुकानों को अरबों रूपयों का नुक़सान हो गया है। लोगों के पहचान पत्र, राशन कार्ड, ज़मीन-जायदाद के काग़ज़, बैंक की पास बुक, शैक्षिक प्रमाणपत्र, बीमारी के पर्चे व अन्य ज़रूरी काग़ज़ात ⁠या तो भीगकर बर्बाद हो गये हैं या फिर बह गये हैं। गाड़ी-वाहन डूब गये हैं। ⁠’नदी के किनारे, नाव के सहारे’ जीवन जीने वाले समाज के बीच जीविकोपार्जन का गहरा संकट आ गया है लेकिन उनकी दिक़्क़त सुनने-समझने वाला भाजपा सरकार या उनके सहयोगी दलों में कोई भी नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि बच्चों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। ⁠जिन लोगों का निधन हो रहा है उनके अंतिम संस्कार नहीं हो पा रहे हैं। इन हालातों में जनता बेहद आक्रोशित है क्योंकि प्रशासन नदारद है और शासन आत्म प्रचार की आपसी होड़ में घूम-घूम के फोटो खिंचवाने में व्यस्त है। भाजपा सरकार से मांग की है कि उपरोक्त बिंदुओं के संबंध में सिलसिलेवार जवाब प्रकाशित करे। जनता भय और आशंका के माहौल में कब तक सहने पर मजबूर होगी। विकास और स्मार्टसिटी के दावों के बीच विनाश की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। भाजपा सरकार जाएगी तभी शहरों के आधारभूत ढ़ाचे और आम जनता की स्थिति में सुधार आयेगा। भाजपा सरकार एक भ्रष्ट और नाकाम सरकार:अखिलेश यादव