विकास कार्यों पर पानी फेरने में लगी भाजपा-अखिलेश यादव

128
भाजपा हर मोर्चे पर फेल:अखिलेश यादव
भाजपा हर मोर्चे पर फेल:अखिलेश यादव

भाजपा समाजवादी सरकार के विकास कार्यों पर पानी फेरने में लगी है। भाजपा ने सरकार में रहते हुए उत्तर प्रदेश में तो कोई विकास किया नहीं, दूसरे के कामों पर दावा ठोंकने में उसे कोई शर्म नहीं आती है। अब जनता ने इस भाजपा सरकार के जाने का समय तय कर लिया है। अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ के डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता की तकलीफों से कोई लेना देना नहीं है। वर्षा में तमाम गरीबों के मकान ढह गए। बाढ़ से किसानों की फसलों को जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई नहीं की जा रही है।

भाजपा नेतृत्व लोकतंत्र के साथ छल कर रहा है। झूठ और लूट उसका एजेंडा है। महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। बेरोजगारी से श्रम शक्ति पलायन को मजबूर है। नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। बहू-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं। स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है। दवा-इलाज के बिना मरीज दम तोड़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा झूठ और छल से जीती है। समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता साथियों को उत्तर प्रदेश में सतर्क और जागरूक रहना है। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले 10 विधानसभा उपचुनाव में भाजपा का सफाया होगा। 2022 के चुनाव में भी भाजपा ने सŸाा के दुरूपयोग से सरकार बनाई थी। जबकि जनता ने समाजवादी पार्टी और गठबंधन को जिताने का काम किया था। भाजपा की साजिशों और षडयंतों से हमें सावधान रहना है। भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग और हेराफेरी से जनता की आशाओं से खिलवाड़ करना बंद करे। उत्तर प्रदेश की जनता 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने को संकल्पित हैं। विकास कार्यों पर पानी फेरने में लगी भाजपा-अखिलेश यादव