Saturday, February 28, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या बजरंग दल निकाला शौर्य जागरण यात्रा

बजरंग दल निकाला शौर्य जागरण यात्रा

328
बजरंग दल निकाला शौर्य जागरण यात्रा
बजरंग दल निकाला शौर्य जागरण यात्रा

बजरंग दल निकाला शौर्य जागरण यात्रा। बजरंग दल प्रखंड संयोजक राज प्रताप सिंह उर्फ राजा के नेतृत्व में निकली गई मोटरसाइकिल रैली। बजरंग दल निकाला शौर्य जागरण यात्रा
पंकज यादव

रुदौली/अयोध्या बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा सोमवार को अहमदपुर टोल प्लाजा से छोटे हनुमानगढ़ भिटरिया चौराहा रुदौली भेलसर चौराहे पर किया गया स्वागत,बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। जिसका लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रुदौली के बजरंग दल के प्रखंड संयोजक राज प्रताप सिंह ने बताया कि शौर्य जागरण यात्रा नगर और गांवों तक निकाली जा रही है। इस यात्रा का उद्देश्य हिंदू युवाओं में शौर्य जागरण करना है। हिंदू समाज पर हिंदुओं की रैली पर हिंदुओं के आयोजन पर जो हमले हो रहे हैं। उसके विरोध स्वरूप बजरंग दल द्वारा हिंदू समाज और हिंदू युवाओं के शौर्य का जागरण हो। लव जिहाद जैसे षडयंत्रों को खत्म करने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा का मार्गदर्शन बजरंग दल के जिला संयोजक विनय सिंह राजपूत के द्वारा किया गया इनके साथ में विहिप नगर अध्यक्ष गुलाबचंद कौशल,रुदौली के पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अशोक कसौधन रहे।


अहमदपुर टोल प्लाजा से आयी यात्रा की अगुवाई भेलसर में राज प्रताप सिंह ने की। शौर्य यात्रा में प्रांत संगठन में रामसनेहीघाट के जिला संयोजक विनय सिंह राजपूत, कुलदीप सोनकर,पंकज शर्मा,रामराज लोधी आदि लोग चल रहे है।बता दें कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्म स्थान पर भव्य राम मंदिर की संकल्पना के पूर्ण होने पर ये यात्रा निकाली जा रही है।जिला संयोजक विनय राजपूत संबोधित करते हुए कहा कि शौर्य जागरण यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र के साथ जोड़कर सेवा संस्कार और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए तैयार करना है।सेवा, सुरक्षा और संस्कार जो बजरंग दल का बौध वाक्य है ।इसकी पूर्ति को हम सब आगे आकर कार्य करने को तैयार हैं।भाजपा नेता भीम सिंह ने कहा कि देश में वर्तमान जो चुनौतियां समाज के सामने हैं. चाहे वो धर्मान्तरण हो या लव जिहाद हो. बजरंग दल सेवा, सुरक्षा और संस्कार वाक्य को लेते हुए इन चुनौतियों को स्वीकार करते हुए समाज के बीच में खड़ा है।
इस अवसर पर विहिप नगर अध्यक्ष गुलाबचंद कौशल, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अशोक कसौधन, सभासद कुलदीप सोनकर, पंकज शर्मा, रामराज लोधी, महेश कश्यप, भाजपा नेता भीम सिंह, राजू राजपूत, हिमांशु सिंह, अंदीप राजपूत,आदि कार्यकर्ता रहे मौजूद। बजरंग दल निकाला शौर्य जागरण यात्रा