Friday, February 27, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की जागरूकता रैली

विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की जागरूकता रैली

294
विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की जागरूकता रैली
विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की जागरूकता रैली

जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ।


अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 संजय जैन ने आज से चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान  की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने अभियान में लगे लोगों को व्यक्तिगत साफ सफाई रखने एवं वातावारण को स्वच्छ बनाने के लिए अपने पास-पड़ोस के लोगों को प्रेरित करने की शपथ दिलाई। यह अभियान 3 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक व दस्तक अभियान 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक चलेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार प्रदेश के हर गांव, ब्लॉक व जनपद के साथ-साथ पूरे प्रदेश को दिमागी बुखार से मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए 11 विभागों के आपसी समन्वय से जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संचारी रोग हमारे गांव अथवा क्षेत्र में रहने वाले परिवारों के आर्थिक और पारिवारिक नुकसान का एक बड़ा कारण हो सकते हैं। अतः हम शपथ लेते हैं कि संचारी रोग से लड़ाई में हम हर संभव प्रयास करेंगे कि हमारा परिवार व समुदाय इन रोगों से मुक्त रहें।


    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय जैन ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर (आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) घर-घर जाकर बुखार, इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस से ग्रसित लोगों के साथ-साथ संभावित क्षय रोगियों व कुपोषित बच्चों को चिन्हित करेंगी। इसके अलावा वह क्षेत्रवार ऐसे मकानों को सूची बनाएंगी जहां घरों के भीतर मच्छरों का प्रजनन पाया गया हो। इस दौरान  स्वास्थ्य कार्यकर्ता फिजिकल डिस्टेंसिंग, हाथों की धुलाई और मास्क की अनिवार्यता पर विशेष ध्यान रखेंगे। संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुभारंभ अवसर पर नोडल अधिकारी वीबीडी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, अर्बन नोडल  डॉ. वेद प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. राजेश चैधरी सहित स्वास्थ्य विभाग से डी एच ई आई ओ,फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, यूनिसेफ, नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी ने प्रतिभाग किया।