हर्षोल्लास से मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन

20
हर्षोल्लास से मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन
हर्षोल्लास से मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन

ब्यूरो निष्पक्ष दस्तक

अखिलेश यादव का आज 51वां जन्मदिन राजधानी लखनऊ सहित पूरे देश और प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वतःस्फूर्त ढंग से हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। प्रातः से ही समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय, लखनऊ में हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। तमाम लोगों ने बुके, पौधे तथा अन्य स्मृतिचिह्न अखिलेश यादव को भेंटकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। बड़ी सख्यां में आये सभी नेता एवं कार्यकर्ता, सभी समाज के लोग, महिलाएं, बच्चे, युवा, अधिकारी, व्यापारी, अधिवक्ता, पूर्व सैनिक, संत, महात्मा, उलेमा आदि ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। श्री यादव के जन्मदिन पर देश और प्रदेश में कई स्थानों पर केक काट काटा गया, वृक्षारोपण के साथ मिष्ठान्न, फल, गरीबों को अन्नदान, भंडारे आदि के आयोजन किये गये। अस्पतालों में मरीजों को फल, बांटे गये। हर्षोल्लास से मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन

श्री यादव की दीर्घायु के लिए हवन-पूजन के कार्यक्रम किये गये। सभी कार्यक्रमों में अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी गई तथा उनके शतायु होने और स्वस्थजीवन की कामनाएं की गई। राजपुरोहित पं0 हरिप्रसाद ने स्वस्तिवाचन कर आशीर्वाद दिया। पूर्व सांसद गुरूजी उदय प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव के शतायु होने की कामना की।समाजवादी किन्नर सभा की अध्यक्ष पायल सिंह ने अखिलेश यादव की आरती उतारी और दीर्घायु होने की कामना की। चित्रकूट के विधायक अनिल प्रधान ने नेताजी की प्रतिमा भेंट की। सुनील सिंह साजन पूर्व एमएलसी ने बरगद का वृक्ष और जानकी पाल ने पौधा भेंट किया। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने गीत संगीत के कार्यक्रम पेश किये। अखिलेश यादव ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में व्यक्त की गई शुभकामनाओं के लिए आभार जताते हुए कहा कि पीडीए सबको जोड़ता है। यह आरएसएस की लगने वाली शाखाओं का जवाब है। उन्होंने कहा भाजपा की नफरती राजनीति को रोकने का काम समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में किया है। समाजवादी पार्टी ने देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर नेताजी का सपना पूरा किया है।

अयोध्या में समाजवादी पार्टी की जीत भाजपा की तानाशाही और साम्प्रदायिकता की पराजय है। भाजपा ने तीन नए कानून बनाकर नागरिक अधिकारों का हनन कर संविधान पर हमला किया। लोकतंत्र में यह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी-पीडीए की संविधान और लोकतंत्र बचाने की यह लड़ाई अभी जारी रहेगी।अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देने वालों में शामिल राजेन्द्र चौधरी, बृजेन्द्र सिंह पूर्व सांसद, डॉ0 मधु गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, अरविन्द कुमार सिंह पूर्व सांसद, कृष्ण कन्हैया पाल राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता सभा, समाजवादी छात्र सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 इमरान, सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शरद सरन, प्रवक्ता अखिलेश कटियार, संतोष पाण्डेय, रामवृक्ष सिंह यादव, जावेद आब्दी, राम जतन राजभर, हाजी रिजवान, सर्वेश अम्बेडकर, मुन्नी पाल, डॉ0 राजपाल कश्यप, ललई यादव, सुनील सिंह साजन, सीएल वर्मा, एस.के राय, अमित यादव, जरीना उस्मानी, डॉ0 फिदा हुसैन अंसारी, डॉ0 मरगूब कुरैशी, राम प्रताप यादव, राजेन्द्र श्रीवास्तव, विनीत यादव, दानिश सिद्दीकी एडवोकेट, मान सिंह सेंगर, मधु यादव, मीना यादव, गजेन्द्र मिश्र, सोनू कनौजिया आदि प्रमुख हैं।

अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देने वालों में विधायकगण बलराम यादव, लाल बिहारी यादव, आशु मलिक, अताउर्रहमान, सचिन यादव, बृजेश यादव, सर्वेश सिंह, पंकज पटेल, अनिल प्रधान, एचएन पटेल, राजेन्द्र प्रसाद, दुर्गा यादव, जयकिशन साहू प्रमुख रहे। समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर आज नगर निगम पार्षद दल के उपनेता देवेन्द्र सिंह जीतू तथा वरिष्ठ नेता नवीन धवन बंटी और मंजीत सिंह तथा धीरज यादव द्वारा आयोजित भंडारा का उद्घाटन राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने किया। रोहित शुक्ल ने भी भंडारा किया। महेश चौरसिया ने आम वितरित किये।

वरिष्ठ नेता संतोष पाण्डेय ने केक काटकर और मिष्ठान वितरण कर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में राजेन्द्र चौधरी, श्याम लाल पाल, राम सागर, विजय सिंह, प्रो0 बी.पाण्डेय तथा कुलदीप यादव भी मौजूद रहे। प्रदेश सचिव विजय सिंह यादव ने ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल तेजपाल मेमोरियल सलेमपुर, गंगागंज में केक काटकर और पौधा लगाकर शिक्षक, अविभावक एवं बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर प्रबन्धक ममता सिंह, प्रधानाचार्य आशाराम आदि शामिल रहे। कैसरबाग, लखनऊ स्थित महानगर कार्यालय में भंडारा का आयोजन महानगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी ने किया। यहां पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरणीय स्वच्छता बनाये रखने का संकल्प लिया गया। प्रसाद वितरण राजेन्द्र चौधरी एवं अरविन्द सिंह गोप ने किया। इसमें मीरा वर्धन, राजेश यादव पूर्व एमएलसी, अतहर हुसैन, अभिषेक दीक्षित, प्रदीप कनौजिया, शर्मिला महाराज, अभिषेक दीक्षित, सुरेन्द्र त्यागी आदि शामिल रहे। अरविन्द सिंह गोप ने केक काटा।

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर आर्थिक रूप से कमजोर 100 बच्चों को लैपटॉप और टैबलेट का वितरण समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह द्वारा किया गया। साथ ही पीडीए पेड बरगद, पीपल, नीम लगाकर जूही सिंह द्वारा पांच गांवों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संसाधन उपलब्ध कराने के साथ पुरस्कार भी दिया गया। समाजवादी अधिवक्ता सभा उ0प्र0 के प्रदेश अध्यक्ष सिकन्दर यादव एडवोकेट के नेतृत्व में राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्ता सभा सिराज अहमद खां, प्रदेश महासचिव सर्वेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकांत यादव, राष्ट्रीय महासचिव हैदर अब्बास, मोनू सिंह यादव, शुभम कुमार, निकहत सिद्दीकी, स्वतंत्रलता, अजहर खान, महताब हाशमी, कुतुब खान, दिनेश यादव आदि अधिवक्ताओं ने माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ लखनऊ के प्रांगण में वृक्ष लगाकर एवं केट काटकर अनाथ बच्चों के साथ अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वंदना चतुर्वेदी के नेतृत्व में नरपतखेड़ा पारा, पश्चिम विधानसभा लखनऊ में 51 ‘पीडीए पेड़‘ जिसमें तीन बरगद, पीपल, आम के लगाये गये। दिलीप कमलापुरी ने हनुमान सेतु पर तथा फैजुलगंज में मिष्ठान्न वितरित किया गया।


    शिया पीजी कालेज एवं मल्लाही टोला नगर निगम पार्क, लखनऊ में दीपक रंजन प्रवक्ता द्वारा पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। सृजन फाउंडेशन, जानकीपुरम में वृद्धाश्रम में केक काटा गया और राशन के साथ रोज की आवश्यकता के सामान वितरित किये गये। समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 इमरान ने अपने साथियों सिकन्दर यादव, दिलीप कृष्णा, विजय अबरोल, अजीत राकेश सिंह आदि के साथ पार्टी कार्यालय में पौध लगाया। मुकेश शुक्ल ने डालीगंज स्थित मंदिर में पूजनकर दीर्घायु की प्रार्थना की।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता फखरूल हसन चांद एवं पवन मनोचा ने आज जन्मदिन साथियों के साथ शिरोज कैफे में एसिड पीड़ित बहनों के बीच मनाया और जनेश्वर मिश्र पार्क में पेड लगाये गये। विनीत कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा द्वारा लखनऊ के गोमतीनगर के रिवर फ्रन्ट पर दीप जलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के दीर्घायु की कामना की। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र सतीश शर्मा, शिवम कश्यप, सुनील पाल, शिवम कृष्ण यादव, वीरू पाल, सौरभ पाल, मोहित पाल, शाहिद आलम, अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देने वालों में प्रमुख रहे।

    सीतापुर में एमएलसी जासमीर अंसारी ने आज अखिलेश यादव जी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में मरीजो के बीच 10 किस्म के फलों की 400 टोकरियां वितरित की। इसके अतिरिक्त पौधारोपण और जिला समाजवादी कार्यालय में केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। अंसारी के साथ जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव, विधायक अनिल वर्मा एवं जयसिंह, अशफाक तथा अन्य साथी मौजूद रहे। सिद्धार्थ नगर के शोहरतगढ़ विधानसभा में आज शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्र के संयोजन में खरगौरा, पलिया टेकघर पकड़ी बरगदवा करौना चौराहा, साहा, लखनपारा, सिखत न्याय पंचायत, डिहवा, ससना में 51 पीडीए पेड़ बरगद, पीपल, नीम लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।समाजवादी कुटिया जौनपुर में ऋषि यादव ने बच्चों के साथ केक काटकर अखिलेश यादव जी का जन्मदिन मनाया।

मेरठ कचहरी में पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में पीपल, बरगद के पेड़ परिसर में लगाए गए। कानपुर नगर कैण्ट विधानसभा के हसनैन रोड पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद अरशद दद्दा के द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुन्ना नेता, शहनशाह, आलम, अहमद बादशाह, तनवीर खान, जाहिद, केपी आदि मौजूद रहे। विधानसभा संडीला हरदोई में ग्राम नरेन्द्रपुर में समाजवादी नेता अभिषेक दीक्षित ने गरीब बच्चों को वस्त्र वितरण किया। ग्राम महमूदपुर के प्राथमिक विद्यालय में बरगद, नीम के पौधे लगाकर पर्यावरण स्वच्छ बनाये रखने का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम में अनुपम अग्निहोत्री, मनीष गौतम, श्रीराम अग्निहोत्री आदि शामिल थे।

    अयोध्या के सरियावां में राष्ट्रीय सचिव समाजवादी युवजन सभा एवं जिला पंचायत सदस्य राजा मान सिंह ने अपने कार्यालय में केक काटा। 51 पीडीए पेड विभिन्न प्रकार के लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री आनन्द सेन यादव, यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह बैचलर, जयसिंह राणा जिलाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा, अनुभव रावत, सुल्तान खान महासचिव, राहुल पाण्डेय, आतिफ खान, गौरव सिंह राणा, राजा सिंह सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। फतेहपुर सीकरी आगरा में समाजवादी पार्टी के नेता सुरेन्द्र चौधरी आदि ने केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का जन्मदिन मनाया।

उत्तराखंड में राष्ट्रीय सचिव एस.एन. सचान, आभा बडथवाल, हेमा बोहरा, अतुल शर्मा, डॉ0 आर.के. पाठक, विनय शंकर शुक्ला, डॉ0 जीएस मौर्य, डॉ0 एचपी. यादव, आरडी यादव, रामचन्द्र, कल्यान सिंह, रामशंकर, अखिलेश यादव, जीसी यादव, कुलदीप नेगी तथा महिपाल सिंह ने मिलकर प्रदेश कार्यालय में पौधारोपण किया। कुम्भ नगरी हरिद्वार उत्तराखण्ड में समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय ललतारा पुल में आज 51 पेड, लगाकर लोगों में प्रसाद वितरण किया। मां गंगा जी और बाबा केदारनाथ जी अखिलेश यादव जी के स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की गई। कार्यक्रम में दंडी स्वामी दिवाकर जी महाराज, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 राजेन्द्र पाराशर महानगर अध्यक्ष लवकुश दत्त, समाजवादी पार्टी के नेता कपिल जौनसारी, महंत शुभम गिरि, मांगेराम ने सक्रिय प्रतिभाग किया। हर्षोल्लास से मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन