Monday, January 26, 2026
Advertisement
Home विशेष अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी

अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी

17
अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी
अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी

आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर सपा मुख्यालय लखनऊ पर राष्ट्रीयध्वज फहरा कर अखिलेश यादव ने सभी को शुभकामनाएं दी। प्रदेश के अन्य जनपदों तथा प्रांतो में भी आज गणतंत्र दिवस पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं तथा पार्टी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए जहां सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी वहीं कहा कि आज हमें संकल्प लेना है कि देश को मजबूत और खुशहाल बनाना है। जिनकी कुर्बानी से देश को आजादी मिली भगत सिंह से लेकर गांधी जी तक ने अपना जीवन इसके लिए समर्पित किया था। संविधान हमें जो रास्ता दिखाता है उस पर हमें चलना है। सोचें कि आज देश की आजादी के बाद क्या स्थिति है? किसान की क्या हालत है। तमाम तरक्की के दावों के बावजूद महंगाई, बेरोजगारी के साथ लोगों को बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं है। अन्तर्राष्ट्रीय स्थितियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया में तमाम घटनाएं हो रही है। एक देश का राष्ट्रपति दूसरे देश के राष्ट्रपति का सपरिवार अपहरण कर लेता है। 4 साल से युद्ध चल रहा है। एक देश ने कहा जब हमारी जमीन की स्थिति साफ होगी तभी समझौता होगा। इसे आज नार्मल चीज मानकर हमें ऐसे में ही जिंदगी बसर करनी है।


आज हर तरफ प्रदूषण है। 70 नदियों के पानी को लाल प्वाइंट दिया गया है। इसमें यूरेनियम, आर्सेनिक, मर्करी घुला है। इंडस्ट्रियल वेस्ट का पानी नदियों में भेजा जा रहा है। यह बात शुद्ध पानी का कारोबार करने वाली कम्पनी बता रही है। ऐसे ही विज्ञापन है सोना रखवा दो, मुनाफा होगा। पीडीए पर बहुत अन्याय हो रहा है। अस्पताल में इलाज नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि एक प्राइवेट अस्पताल में जब पैसें को लेकर मरीज को डिस्चार्ज नहीं किया जा रहा था तब कुछ रकम देकर और कुछ डाक्टर से बात करने पर धनराशि माफ करवाकर उसे छुड़ाया जा सका। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति आय के आंकड़े भी सच नहीं।बाहर से खाना सप्लाई करने वालों का सबसे बड़ा अंसगठित क्षेत्र बन गया है जिस पर सर्वोच्च न्यायालय ने भी संज्ञान लिया है। किसान की आय दुगनी नहीं हुई, उसकी पैदावार से मुनाफा कमाने वाले पैदा हो गए है। उन्होंने कहा बाहर से हर चीज भारत में आ रही है। अमेरिका का नॉनवेज मिल्क प्रोडक्ट आया तो महिलाओं के व्रत का क्या होगा? उन्होंने कहा एक विदेशी कम्पनी के विज्ञापन में भारत को आत्मनिर्भर बनाने का दावा है। कुछ लोग नींद से तो उठ जाते हैं लेकिन होश में नहीं आते। आँखे दिनभर बंद रहती है, जागकर भी मदहोश रहते है। आखिर किसको धोखा मिल रहा है?

अखिलेश यादव से आज सोशल ऐक्टविस्ट दीपक कबीर एवं उनके साथियों द्वारा प्रस्तुत ‘सर्वधर्म, सर्वजन सर्वहित को समर्पित पीडीए की राजनीति 2026‘ रंगीन कैलेंडर जारी किया। मुजफ्फरनगर के पूर्व प्रमुख एवं प्रदेश सचिव विनय पाल के साथ आई पदक विजेता एथलीट प्रीति पाल के पिता अनिल कुमार, माता बानेश, भाई अनिकेत, विशाल को भी सम्मानित किया। प्रीति पाल को 2024 में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियन शिप कोबे जापान और पैरालंपिक खेल पेरिस में कांस्य पदक, दिल्ली में 2025 में रजत पदक के अलावा अर्जुन पुरस्कार तथा रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। फर्रुखाबाद के बेघर परिवार के तीन सदस्यों संतोष श्रीवास्तव नाई, गोविन्द कुशवाहा, मधुबाला यादव को घरों की चाबी तथा आर्थिक मदद दी। ये घर पार्टी के इलियास मंसूरी ने बनवा कर दिए हैं। उनके साथ अजीत यादव भी आए थे। जैदजंग कांधला शामली ने नेताजी के स्मारक के लिए गुल्लक भेंट किया।अखिलेश यादव ने आलम मियां द्वारा अंजली गौतम कक्षा 10 तथा उपासना यादव कक्षा 12 को लैपटॉप भेंट करने पर बधाई दी। इस मौके पर फरीद महफूज किदवई पूर्व मंत्री उ0प्र0 भी मौजूद रहे।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने मंदिर तोड़े है। पौराणिक धरोहरों को संरक्षण देने के बजाय तोड़ा जा रहा है। जिस दिन वोट पड़ेगा उनकी गिनती कहां होगी? एसआईआर के बहाने एनआरसी लाया जा रहा है। जिस संस्था को वोट बढ़ाने थे भाजपा सरकार चाहती है वोट कटे। वोट से नागरिकता तय होती है। मतदान से वंचित मतदाता की नागरिकता पर सवाल होगा। गणतंत्र दिवस समारोह में आरके चौधरी सांसद, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, रविदास मेहरोत्रा विधायक, प्रो0 सुधीर पंवार, डॉ. लक्ष्मण यादव, राज कुमार मिश्र, कृष्ण कन्हैया पाल, अविलेश सिंह, पूर्व विधायकगण राजेन्द्र यादव, अंबरीश पुष्कर, डॉ. राजपाल कश्यप, काशी नाथ यादव, शशांक यादव एवं रामवृक्ष सिंह यादव, सिकन्दर यादव आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।