
“जनेश्वर मिश्र जी ने जीवनभर समाजवादी आंदोलन को मजबूत किया। डॉ. लोहिया, छोटे लोहिया और नेताजी के दिखाए समाजवादी रास्ते से ही देश में खुशहाली आएगी। हमारी जिम्मेदारी है कि इस विचारधारा को आगे बढ़ाएं और समाज के हर वर्ग को सम्मान दिलाएं।” अखिलेश यादव ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं से समाजवादी रास्ते पर चलकर जनता की सेवा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती पर अखिलेश यादव ने किया श्रद्धांजलि अर्पण
“छोटे लोहिया” जनेश्वर मिश्र जी की 93वीं जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। समाजवादी आंदोलन के एक सच्चे सिपाही, जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन जनसेवा और समानता के लिए समर्पित किया। आज समाजवादी पार्टी उनके सिद्धांतों को दोहराती है – हर वर्ग को सम्मान, हर व्यक्ति को अधिकार..! समाजवादी विचारधारा के पुरोधा श्री जनेश्वर मिश्र जी की 93वीं जयंती पर राजधानी लखनऊ सहित प्रदेशभर में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क एवं ट्रस्ट में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र जी ने जीवनभर समाजवादी आंदोलन को दिशा दी। आज का दिन हमें उनके संघर्षों और समाजवादी मूल्यों की याद दिलाता है।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों एवं अन्य प्रदेशों में भी मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम आज गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में हुआ जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट स्थित उनकी प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर नमन किया गया। अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि श्री जनेश्वर मिश्र जी ने जीवनपर्यंत समाजवादी आंदोलन को मजबूत किया। डॉ. राम मनोहर लोहिया, छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र जी और नेताजी ने जो समाजवादी रास्ता दिखाया था, उसी से देश और समाज में खुशहाली आयेगी समाजवादी सिद्धांतों और कार्यक्रमों से हर वर्ग को सम्मान मिलेगा। हमारे नेताओं ने हम समाजवादियों को जो विचारधारा दी है, हम सबकी जिम्मेदारी है, उसे और आगे लेकर जाएं। समाजवादी सिद्धांतों पर चलकर देश मजबूत होगा। देश की सीमाएं मजबूत होगी। आज हम जनेश्वर मिश्र जी के जन्मदिन पर उनके संघर्षों को याद कर रहे हैं। हम सभी संकल्प लेते हैं कि समाजवादी रास्ते पर चलकर जनता की सेवा करेंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार बताएं कि जब 2014 में वह सरकार में आयी थी तब देश का क्षेत्रफल कितना था और अब देश का क्षेत्रफल कितना है। भाजपा सरकार जब ये जवाब दे दे तब तिरंगा लेकर घूमे। जनेश्वर मिश्र पार्क में समाजवादी सरकार ने सबसे बड़ा तिरंगा झंडा लहराया था। यहां पर पीएसी, पुलिस के बैण्ड समय-समय पर परेड करते थे। तिरंगा के दुश्मन लोगों ने परेड बंद करवा दी। श्री जनेश्वर मिश्र जी की जयंती पर उनके परिवार के सदस्यों मीना तिवारी, विश्वभूषण, चंद्रशेखर तिवारी, तारकेश्वर मिश्र सहित राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, सांसद सनातन पाण्डेय, पूर्व नेता विरोधी दल विधानसभा रामगोविन्द चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी, विधायक रविदास मेहरोत्रा आदि सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं छोटे लोहिया श्री जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती पर लखनऊ में समाजवादी किन्नर सभा की प्रदेश अध्यक्ष पायल सिंह ने वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव रहे। कार्यक्रम में लगभग 300 महिलाओं को वस्त्र वितरित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शादाब फातिमा, रंजीत यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, दीपक मिश्रा, संगीता यादव, कमलेश श्रीवास्तव, नील सिंह, अक्षय सिंह, सीमा बाल्मीकि समेत बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती पर अखिलेश यादव ने किया श्रद्धांजलि अर्पण