
अखिलेश यादव तथा मैनपुरी से सांसद डिम्पल यादव, राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री और अर्जुन यादव ने आज अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के त्रिवेणी नगर, लखनऊ स्थित आवास पर जाकर उनके परिवार से भेंट की। हम सबको ग्रुप कैप्टन शुभांशु पर गर्व है। उनसे लाखों नौजवान प्रेरणा लेंगे। समाजवादी सरकार में उनके योगदान और अनुसंधान से युवाओं की नई पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए गोमती रिवरफ्रंट पर प्रेरणा स्थल और म्यूजियम की स्थापना की जाएगी। उन्होंने शुभांशु के परिवारीजनों को भी बधाई दी और शुभांशु यात्रा की सफलता की कामना की। अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के घर पहुंचे अखिलेश
अखिलेश यादव ने इस मौके पर देश के वैज्ञानिक समुदाय और इसरो की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भारत की बढ़ती भूमिका देश के विकास का संकेत है और युवा वैज्ञानिकों को हर स्तर पर समर्थन दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर शुभांशु शुक्ल के परिवार में उनके पिताजी शंभु दयाल शुक्ल, माताजी आशा शुक्ला तथा बहन शुचि मिश्रा भी मौजूद थी। इस मौके पर अरुण शंकर शुक्ल उर्फ अन्ना महाराज पूर्व विधायक, महानगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी, उत्तरी विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी पूजा शुक्ला, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश शुक्ला तथा प्रवक्ता दीपक रंजन भी उपस्थित थे। अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के घर पहुंचे अखिलेश