Friday, February 27, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश संस्कृति और देशभक्ति का भव्य उत्सव

संस्कृति और देशभक्ति का भव्य उत्सव

27
संस्कृति और देशभक्ति का भव्य उत्सव
संस्कृति और देशभक्ति का भव्य उत्सव

उत्सव वंदेमातरम्म सुरों और संस्कृति के संगम से गूंजेगा लखनऊ। आज स्वाधीनता चेतना का महाआयोजन, संगीत, नाट्य और काव्य का राष्ट्रीय संगम।

त्रिनाथ शर्मा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से आकाशवाणी लखनऊ आज शनिवार को सायं 5:00 बजे से 8:00 बजे तक भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति एवं स्वाधीनता की चेतना को समर्पित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम  उत्सव वंदेमातरम आयोजन करेगा।

यह जानकारी आकाशवाणी लखनऊ की कार्यक्रम प्रमुख सुमोना पांडेय ने एक पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि समारोह का शुभारंभ विश्वविद्यालय के छात्र कलाकारों द्वारा छह छंदों सहित वंदेमातरम् के समूहगान से होगा। कार्यक्रम में आकाशवाणी के प्रतिष्ठित संगीत निर्देशक केवल कुमार के निर्देशन में देशभक्ति समूह गायन, वरिष्ठ राष्ट्रीय कवियों का काव्य पाठ, भारतेन्दु नाट्य अकादमी की नाट्य-मंडली द्वारा आनंदमठ आधारित लघुनाटिका, अवधी भोजपुरी लोक प्रस्तुति एवं आल्हा गायन विशेष आकर्षण रहेंगे।

इसके अतिरिक्त इतिहास के पन्नों से शीर्षक अंतर्गत बहु-चरणीय क्विज प्रतियोगिता एवं भाषण कला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। अंत में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
कार्यक्रम प्रमुख ने शहर के कला-प्रेमियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर इस राष्ट्रीय सांस्कृतिक महाआयोजन का सहभागी बनने का आग्रह किया है।