Sunday, February 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश प्रदेश सरकार एसिड अटैक सर्वाइवर्स की मदद के लिये प्रतिबद्ध-बृजेश पाठक

प्रदेश सरकार एसिड अटैक सर्वाइवर्स की मदद के लिये प्रतिबद्ध-बृजेश पाठक

304

भाजपा नेत्री साधना जग्गी के नेतृत्व में राजधानी लखनऊ के एक होटल में एसिड अटैक सर्वाइवर्स की मदद के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शिरकत की और उन्होंने पीड़िता के लिए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। इसी कार्यक्रम में आई मेयर संयुक्ता भाटिया ने भी कहा कि इन सर्वाइवर्स के लिए नगर निगम के द्वारा भी कुछ योजना तैयार कर इनकी मदद की जाएगी। कार्यक्रम का नेतृत्व साधना जग्गी ने बड़ी कार्य कुशलता के साथ किया। उन्होंने आगामी आने वाले रक्षाबंधन के त्यौहार पर लोगों से अपील की कि इस तरह की घटना आगे से किसी भी महिला के साथ पुनरावृत्ति ना हो। उन्होंने सरकार से अपील की है कि ऐसी घटनाओं के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए जिससे कि वह नजीर बने। साधना जग्गी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में महिलाएं निडर हैं। आज उत्तर प्रदेश में योगी का डंडा और बुलडोजरदोनों साथ-साथ चल रहा है जिसके भय से किसी भी अराजक तत्व की नजर महिलाओं की तरफ नहीं उठती है। लेकिन फिर भी इस प्रकार की घटनाओं पर विशेष नजर रखने की जरूरत है।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने व्यक्तिगत तौर पर शीरोज की लड़कियों से मुलाकात कर उनकी आपबीती सुनी। साथ ही उन्होंने शीरोज हैंगआउट द्वारा एसिड अटैक सर्वाइवर्स के लिये चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की। एसिड अटैक सर्वाइवर्स ने सरकार से पुनर्वास योजनाओं को बेहतर करने, मुआवजा बढ़ाने और अपराधियों को जमानत न देने की मांग उप मुख्यमंत्री से की जिसपर उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया है।

उत्तर प्रदेश में हैं सबसे ज्यादा एसिड अटैक के मामले

नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो अनुसार पिछले कई सालों से उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में एसिड अटैक के सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट हुए हैं। साल 2020 में उत्तर प्रदेश में एसिड अटैक के 30 मामले रिपोर्ट हुए जबकि 2019 में 42, 2018 में 40 मामले प्रकाश में आए थे। हालाँकि पिछले कुछ सालों से उत्तर प्रदेश में इस तरह के मामले कम हुए हैं फिर भी पश्चिम बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश एसिड अटैक के मामलों में दूसरे नंबर पर है।

कुंती,सर्वाइवर, शीरोज हैंगआउट –

अटैक के बाद मेरे लिए इलाज की हमेशा ही चुनौतीपूर्ण रहा है लेकिन उतना ही कठिन था रोजगार ढूंढ पाना शीरोज हैंगआउट पर रोजगार मिलने के बाद मैंन सिर्फ आत्मनिर्भर हो पाई बल्कि अपने परिवार को भी मैंने आर्थिक तौर से मदद की है। शीरोज़ हमें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह के प्रयास करता है जिसमें हमें बहुत सी ट्रेनिंग भी दी जाती हैं। नैचुरल्स के साथ इस प्रयास में जुड़ने पर मुझे लगता है कि हम सर्वाइवरस नई ट्रेनिंग ले पाएंगे और हमें रोजगार के और भी अवसर मिलेंगे।

ब्रजेश पाठक उप-मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश

शीरोज की लड़कियों ने आज हिम्मत की जो मिसाल पेश की है उसकी सराहना देश में ही नहीं बल्कि समूचे विश्व में हो रही है। प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव कोशिश कर एसिड अटैक सर्वाइवर्स के लिये रोजगार का सृजन किया जाएगा। इस तरह के गंभीर अपराधों के खिलाफ प्रशासन को और ज्यादा सख्ती दिखाने की आवश्यकता है। और यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि अपराधी सलाखों के पीछे पहुँचाए जाएं।

आलोक दीक्षित, संस्थापक, छाँव फाउंडेशन

छाँव फाउंडेशन तेजाब पीड़ित सर्वाइवर्स के पुनर्वास के लिए प्रयासरत है जिसमें रोजगार एवं प्रशिक्षण हमेशा ही एक मुख्य बिन्दु रहा है। आने वाले वर्षों में, हम इन सर्वाइवर्स के सशक्तिकरण को देखेंगे जो निश्चित रूप से एक प्रभाव पैदा करेंगे और यह साबित करेंगे कि, विकलांगता एक अक्षमता नहीं है। इस तरह की पहल 10 साल के प्रयासों का लाभ है और उम्मीद है कि हम और अधिक सर्वाइवर्स को रोजगार प्रदान करने में सक्षम होंगे।सी0के0 कुमारवेल स्थापक, नैचुरल्स इंसान को एक मछली दो उसे एक दिन खिलाने में मदद करो, इंसान को मछली पकड़ना सिखाओ, उसे जीवन भर खिलाओ। हम यही मानते हैं. इस पहल के साथ हम इन सर्वाइवर्स के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।