Tuesday, May 5, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश पूर्व सांसद ने मरहूम नसीम खान के परिजन से मिलकर जताया शोक

पूर्व सांसद ने मरहूम नसीम खान के परिजन से मिलकर जताया शोक

245

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां

अयोध्या, भेलसर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद डाक्टर निर्मल खत्री ने रुदौली के हलीमनगर गांव पहुंच कर मरहूम नसीम खां के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
मालूम हो कि नसीम खान कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे वह जिला कांग्रेस में कई पदों पर रहकर पार्टी की सेवा की है।निर्मल खत्री ने कहा कि नसीम खान के निधन से पार्टी ने अपना एक बहुमूल्य कार्यकर्ता खो दिया है।निर्मल खत्री ने नसीम खान द्वारा कांग्रेस पार्टी के लिये किये गये योगदान की चर्चा भी की।इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता शहाब अख्तर खान सहित गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे।