Monday, May 4, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मूक-बधिर बालकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान

मूक-बधिर बालकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान

246

लखनऊ। जिला प्रोबेशन अधिकारी लखनऊ ने बताया कि महिला कल्याण विभाग द्वारा पी0पी0पी0 मॉडल पर संचालित राजकीय बाल गृह विशेषीकृत (बालक/बालिका), मोहानरोड, लखनऊ का निरीक्षण अश्विनी कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ द्वारा किया गया। निरीक्षण के समय विकास सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी, लखनऊ भी साथ में उपस्थित रहे।उन्होंने बताया कि निरीक्षण के समय संस्था में मानसिक मंदित 93 बालक व 51 बालिकाएं आवासित पाए गये। मुख्य विकास अधिकारी, लखनऊ द्वारा आवासित बच्चों से संवाद स्थापित किया गया तथा संस्था की व्यवस्था देखी गयी। संस्था में मूक-बधिर बालकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की गयी हैं, जिससे वह अपने को महफूज महसूस कर रहे हैं। बच्चों के अध्ययन कक्ष एवं किचन का निरीक्षण किया गया, जो सुचारू रूप से पाया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संस्था की साफ-सफाई, सुचारू व्यवस्था तथा संस्था के कार्मिकों एवं प्रबन्धन की प्रशंसा की गयी।