Sunday, May 3, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया ऊर्जा राज्यमंत्री का जन्मदिन

संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया ऊर्जा राज्यमंत्री का जन्मदिन

299

ऊर्जा राज्यमंत्री ने पौधे रोपकर जन्मदिन के मौके पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,पर्यावरण बचाने के संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया जन्मदिन।

लखनऊ। ऊर्जा राज्यमंत्री रामाशंकर सिंह पटेल के जन्मदिन को अनूठे रूप से मनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों आदि ने एक नई मुहिम छेड़ी जिसके चलते उनके जन्मदिन के अवसर पर 51-51 पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही वृक्ष बचाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत उनके सरकारी आवास से हुई जहां पर आकाश अम्बर, रंजीत यादव,पंचदेव यादव आनंद सिंह, राजू यादव, द्वारा पौधरोपण किया गया। पटेल ने कहा कि वे बचपन से ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति काफी संजीदा रहे हैं इसी के मद्देनजर उन्होंने अपने पैतृक गांव को भी सतत विकास के सिद्धान्तों के अनुरूप विकशित किया। इसी के साथ ही दिनभर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की शुभकामनाएं उन्हें मिलती रहीं।