दलित किसान से वन रक्षक सिपाही ने की 19 हजार की वसूली

गरीब दलित किसान से वन रक्षक सिपाही ने की 19 हजार रूपयों की अवैध वसूली। इसके पूर्व में भी कई मामलों को लेकर सुर्खियों में चर्चित रहा वनरक्षक दरोगा। अपने करीबियों व सत्ता धारियों की धौश जमा कर करता है लोगो से अवैध वसूली।

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के वन रेंज मलिहाबाद क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के दलित किसान ने अपने खेत मे सूखे खड़े आम के पेड़ों को काट रहे गरीब बागवान पर वन रक्षक ने उसे जातिसूचक गालियां देते हुये जूते से पीटने के साथ झूंठे मुकदमें मे फंसाने के साथ 19 हजार रूपयों की अवैध वसूली कर उसे भगा दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने पर दी है।

शनिवार को ग्राम नबीनगर निवासी रमेश कुमार गौतम अपने गांव के पास ही स्थित आम के बाग मे 4 सूखे आम के पेड़ काट क्षेत्रीय वन रक्षक दिलीप कुमार चैहान से पूंछ कर काट जलौनी वाली लकड़ी को बेंचने के लिये जा रहा था। रास्ते मे ग्राम खड़ता के निकट वनरक्षक दिलीप कुमार चौहान ने उसे रोक उससे 50 हजार रूपयों की मांग करने लगे।

जिसका रमेश कुमार द्वारा विरोध किया गया। विरोध से गुस्साये वनरक्षक दिलीप कुमार चौहान बागवान रमेश कुमार गौतम को जातिसूचक गालियां देते हुये जूते से मारने पीटने के साथ झूंठे मुकदमें मे फंसाने की धमकी देने लगा। इस पर डरे सहमें बागवान रमेश कुमार गौतम ने पूर्व ग्राम प्रधान जमशेद अली को सूचना दी। जिस पर मौके पर पहुंचे जमशेद अली ने काफी मन मनौव्वल के बाद 19 हजार रूपये दिलीप कुमार चौहान को देकर मामला शान्त कराया।

दूसरे दिन जब इस घटना की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी तो वन विभाग के अधिकारियों के हांथ पांव फूल गये। घटना को संज्ञान लेते हुये वन विभाग के अधिकारी 5 पेड़ों पर जुर्माना कर मामले को दबाने का प्रयास किया।

पीड़ित बागवान ने थाने मे दी गयी तहरीर मे वन रक्षक दिलीप कुमार चौहान पर आरोप लगाया है कि मारने पीटन के साथ उससे वन रक्षक ने 19 हजार रूपयों की अवैध वसूली की है। इस सम्बन्ध में ज़िला वन अधिकारी अवध रवि कुमार का कहना है कि रेंज अधिकारी से बात की गयी है। घटना की जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button