Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश एक मुश्त समाधान योजना

एक मुश्त समाधान योजना

187

लखनऊ।  जिला समाज कल्याण अधिकारी(विकास)/जिला प्रबन्घक अनुगम-लखनऊ मनोज शुक्ल ने बताया कि उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 लखनऊ द्वारा अनुसूचित जातियों के आर्थिक उत्थान हेतु संचालित स्वतः‘ रोजगार योजना राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी निगम लि0 के माध्यम से संचालित योजनाओं में वितरित ऋण जो अधिदेय हो चुके हैं तथा लाभार्थियों द्वारा अभी तक ऋण की धनराशि जमा नहीं की जा रही है ऐसे लाभार्थियों हेतु एक मुश्त समाधान योजना दिनांक 10.03.2021  से 30.04.2021 तक प्रारम्भ की गयी है, जिसमें ऋण अवधि  36 माह 60 माह के अन्तर्गत एक मुश्त धनराशि जमा करने पर साधारण ब्याज की गणना उक्त अवधि की करते हुए शेष ब्याज की धनराशि माफ कर दी जायेगी।
       उन्होंने बताया कि एक मुश्त समाधान योजना का लाभ पाने हेतु लाभार्थी निगम के विकास भवन ,सर्वोदयनगर इन्दिरानगर स्थित कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।