Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश 2021-22 के बजट पर अयोध्या विधायक का बयान

2021-22 के बजट पर अयोध्या विधायक का बयान

213

आपने मुझे उत्तर प्रदेश के 2021-22 के बजट पर बोलने का अवसर दिया, इसके लिए मै अपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
मा0 अधिष्ठाता महोदय,
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मा0 वित्त मंत्री जी द्वारा प्रदेश का पहला पेपरलेस बजट 5.50 लाख करोड़ का पेश किया गया। जिसके साक्षी हम सभी बने, यह हमारे लिए गौरव का क्षण है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की प्रदेश सरकार निरन्तर जनकल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। गरीबों, वंचितो, महिलाओं, युवाओं, कि.सानो सभी वर्गों के लिए विशेष प्रकार की योजनाओं को लागू कर तीव्रता के साथ हम विकास की ओर आगेे बढ़ रहे है। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास की अवधारणा पर कार्य कर रही है।
मा0 अधिष्ठाता महोदय,
यह बजट उत्तर प्रदेश को अब तक की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बनाने वाला बजट है। यह बजट उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाकर स्वावलंबन से सशक्तिकरण तक ले जाने वाला बजट है। इस बजट में सभी वर्गों को खासकर युवाओं को स्वाबलंबन, आत्मनिर्भर भारत, महिलाओं को सम्मान, किसान भाइयों की आय को दोगुना करने वाला बजट है। साथ ही प्रदेश की धार्मिक, पौराणिक सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने व प्रदेश में पर्यटन उद्योग को बढ़ाने की दिशा में आगे ले जाने वाला बजट है।
मा0 अधिष्ठाता महोदय,
किसान भाइयों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य प्राप्त करने की ओर अग्रसर हमारी सरकार ने किसान भाइयों को उन्नत तकनीक, प्रशिक्षण एवं मुफ्त पानी उपलब्ध कराया है। पहली बार ऐसा हुआ है कि नहरों की टेल तक पानी पहुँचा है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने नहरों की 25 हजार 50 पुल व पुलियों के मरम्मत, पुनर्निमाण व नवनिर्माण के कार्यों का शिलान्यास किया है, जिन पर आजादी के बाद से आज तक कोई भी कार्य नहीं किया गया था, जिसके लिए मैं मा0 मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूँ। गन्ना किसानों का भुगतान, आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, रियातरी दरों पर फसली ऋण जैसे कई योजनाओं से किसान भाइयों का कल्याण हो रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत 02 करोड़ 40 लाख से ज्यादा किसान को लाभ पहुँचाकर देश में प्रथम स्थान हमारे उत्तर प्रदेश ने प्राप्त किया है।
मा0 अधिष्ठाता महोदय,
स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मुझे यह कहने में गर्व की अनुभूति हो रही है कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के समय में चिकित्सा व्यवस्थाओं को बेहतर करने और 23 करोड़ वाली आबादी के प्रदेश में कोरोना महामारी का डटकर सामना किया. जिसकी प्रशंसा मा0 प्रधानमंत्री जी ने भी की है। आरोग्य मेेला मरीजों के लिए संजीवनी बना है। जिला चिकित्सालयों का उच्चीकरण किया गया है, प्रदेश के 16 असेवित जनपदों में पी0पी0पी0 मोड में मेडिकल काॅलेजों की स्थापना करायी जा रही है। जिससे प्रदेश के किसी भी मरीज को इलाज के लिए प्रदेश से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, सभी प्रकार का इलाज प्रदेश में ही उपलब्ध होगा, जो हम सभी के लिए गौरव का विषय है।
मा0 अधिष्ठाता महोदय,
व्यापारी वर्ग एक ऐसा विशेष वर्ग है, जिसकी सहभागित के बिना किसी भी प्रकार के विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उस व्यापारी वर्ग के लिए एक राष्ट्र-एक कर जी0एस0टी की व्यवस्था, पेंशन की व्यवस्था शुरू करने का कल्याणकारी कार्य मा0 प्रधानमंत्री जी ने किया है, पटरी दुकानदारांें को 1000-1000 की सहायता दी गई, व्यापारी दुर्घटना बीमा की लाभार्थी देय धनराशि को 05 लाख रूपये से बढ़ाकर 10 लाख रूपये किया गया।
मा0 अधिष्ठाता महोदय,
जनता की अपनी सरकार से सिर्फ कुछ ही मुलभूत सुविधाओं की अपेक्षा करती है, जिससे उसे जीवन यापन में सहजता मिल सके। जैसे- घर, पानी, बिजली, सड़क, ईंधन आदि। किन्तु आजादी के 70 वर्षों के बाद तक जो भी सरकारें रही उन्होनें जनता की जरूरतों को पूरा करने का गम्भीर प्रयास नहीं किया।
विद्युत व्यवस्था की स्थिति दयनीय थी, बिजली कब और कितने समय के लिए आयेगी इसका कोई पैरामीटर नहीं था। मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में लाइन लाॅस को कम करके राजस्व की वृद्धि करके प्रदेश के शहरी क्षेत्र में 24 घंटे व ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे की विद्युत आपूर्ति कर एक ऐतिहासिक कार्य किया है। 01 करोड़ 38 लाख नये विद्युत कनेक्शन देकर घर-घर बिजली पहुँचायी गई है। इसके लिए मैं मा0 ऊर्जा मंत्री जी को भी बधाई व धन्यवाद देता हूँ।


मा0 अधिष्ठाता महोदय,
प्रदेश में मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद पहले बजट से लेकर इस बार चैथे बजट तक लगातार अयोध्या के विकास को जिस प्रकार वरीयता व प्राथमिकता मा0 मुख्यमंत्री महोदय ने दी है, वह अयोध्या के प्रति विकास के उनके दृण संकल्प को भलि-भांति दर्शाता है। इस बार के बजट में मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा अयोध्या के विकास के लिए

  1. अयोध्या स्थित सूर्यकुण्ड के विकास सहित अयोध्या नगर के सर्वांगीण विकास की योजना हेतु 140 करोड की व्यवस्था।
  2. स्मार्ट सिटी अयोध्या के लिए बजट व्यवस्था प्रस्तावित।
  3. अयोध्या में पर्यटन सुविधाओं के विकास एवं सौन्दर्यीकरण हेतु 100 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित।
  4. मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम एयरपोर्ट के लिए 101 करोड़ की व्यवस्था।
  5. श्री राम जन्मभूमि मन्दिर, अयोध्या धाम तक पहुँच मार्ग के निर्माण के लिए 300 करोड़ की बजट व्यवस्था।
    मैं धन्यवाद देना चाहूँगा मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जिन्होनें प्रदेश सरकार के अनुरोध पर 250 करोड़ रूपये मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभू श्रीराम एयरपोर्ट के लिए स्वीकृति दी।
    चैरी-चैरा शताब्दी महोत्सव के अन्तर्गत अयोध्या जेल में शहीद अशफाक उल्ला खां के फंासी स्थल को शहीद स्मारक के रूप में विकसित करने के लिए भी मैं मा0 मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूँ।
    मा0 अध्यक्ष महोदय,
    आज हमारी सभ्यता, हमारी संस्कृति, हमारी परम्परा, हमारी धरोहर सभी पुर्नजीवित हो गये है, दुनिया में अयोध्या विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी व भारतवर्ष विश्व गुरू के रूप में उभर रहा है। मुझे यह समझ में नहीं आता कि पिछली सरकारों को अयोध्या का नाम लेने में संकोच और घबराहट क्यों होती थी। आज प्रभु श्रीराम का भव्य व दिव्य मन्दिर बन रहा है, साथ ही अयोध्या सज-संवर रही है, अपनी संस्कृति, सभ्यता की अमिट छाप पूरी दुनिया पर छोड़ रही है, जो हम अयोध्यावासियों के लिए एक गौरव का विषय है।
    प्रभु श्रीराम ने लंका विजय के पश्चात् अयोध्या आगमन पर अपनी अयोध्या नगरी को देख भावुक होकर अपने साथियों से अवधपुरी की महिमा का जो वर्णन प्रभु श्रीराम ने अपने श्रीमुख से कियाा, मा0 योगी आदित्यनाथ जी अयोध्या धाम के उसी धार्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक स्वरूप को जीवंत करने के लिए प्रयासरत है। जिसके फलस्वरूपआज अयोध्या धाम पूरे विश्व पटल पर औलोकित हो रही है।
    मा0 प्रधानमंत्री जी ने लोकसभा के अन्दर अयोध्या धाम तीर्थ क्षेत्र की घोषणा करते समय यह कहा था कि अयोध्या में दिव्य व भव्य प्रभु श्रीराम का मन्दिर बनेगा। मा0 प्रधानमंत्री जी के इस संकल्प को मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अयोध्या में दिव्य व भव्य प्रभु श्रीराम के मन्दिर निर्माण के साथ-साथ अयोध्या को विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने का कार्य कर रहे है।
    मा0 अधिष्ठाता महोदय,
    मैं अयोध्या के पूज्य संत-महंतो व समस्त अयोध्यावासियों की ओर से मा0 मुख्यमंत्री जी का कोटि-कोटि आभार व्यक्त करना चाहूँगा कि अयोध्या में राम की पैड़ी का सौन्दर्यीकरण, हरि की पैड़ी की तरह अविरल जल प्रवाह, आधुनिक बस स्टैण्ड, भव्य रेलवे स्टेशन, प्रभु श्रीराम के नाम पर भव्य एयरपोर्ट, अयोध्या की सभी सड़कों का चैड़ीकरण व सौंदर्यीकरण, अण्डरग्राउण्ड केबिलिंग, सभी पौराणिक स्थलों का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण, माँ सरयू को नाला विहीन करना, प्रतिवर्ष भव्य व दिव्य दीपोत्सव का आयोजन, विश्व में सबसे ऊँची 251 मीटर की प्रभु श्रीराम की भव्य प्रतिमा की स्थापना का निर्णय, जनपद व मण्डल फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया जाना, अयोध्या को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल किया जाना, चक्रवर्ती राजा दशरथ की समाधि स्थल का सौन्दर्यींकरण, गुप्तारघाट का नव निर्माण, रामकथा पार्क, अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय, भजन संध्या स्थल जैसी अनेको-अनेक योजनाओं के माध्यम से अयोध्या को विश्व पटल पर स्थापित करने का कार्य मा0 योगी जी की सरकार कर रही है।
    अंत मे मैं मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में मा0 वित्त मंत्री जी द्वारा 2021-22 के पेश किये गये बजट का पुरजोर समर्थन करता हूँ। और इस जनकल्याणकारी बजट के लिए सभी को बधाई देता हूँ।