Thursday, February 19, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश द ग्रेट खली ने अखिलेश यादव से भेंट की

द ग्रेट खली ने अखिलेश यादव से भेंट की

214

लखनऊ – समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से डब्लू डब्लू ई रेसलर दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने भेंट की।श्री खली ने कहा कि सोशलिस्ट नेता श्री अखिलेश यादव के करिश्माई व्यक्तित्व और ऊर्जा को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता है। वे सभी मायनों में सच्चे नेता हैं।

श्री खली ने समाजवादी पार्टी के उज्जवल भविष्य की कामना की हैं। उनका कहना था कि बतौर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खेल और जिमनास्ट से जुड़े प्रतिभाशाली नौजवानों को बेहतर अवसर प्रदान किया है। लखनऊ में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आये श्री खली ने समाजवादी पार्टी कार्यालय आकर अपने अनुभव साझा किए।

अखिलेश यादव ने कहा खेल-खिलाड़ी के प्रति समाजवादी पार्टी में सम्मान की भावना हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में खिलाडि़यों को सम्मानित करने के साथ उन्हें आर्थिक मदद भी उदारता पूर्वक दी गई थी। प्रदेश का सर्वोच्च सम्मान ‘यशभारती‘ से भी खिलाडि़यों को सम्मानित किया गया। सन् 2022 के चुनावों के बाद समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर खेलों को और ज्यादा बढ़ावा दिया जाएगा।इस अवसर पर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी एवं बलवंत सिंह रामूवालिया सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।