Monday, February 16, 2026
Advertisement
Home राजनीति 2027 से पहले सपा में सियासी सैलाब!

2027 से पहले सपा में सियासी सैलाब!

24
2027 से पहले सपा में सियासी सैलाब!
2027 से पहले सपा में सियासी सैलाब!

राजेन्द्र चौधरी

पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू, देवरिया के पूर्व विधायक दीना नाथ कुशवाहा, प्रतापगढ़ सदर के पूर्व विधायक राजकुमार पाल, एआईएमआईएम कन्नौज के पूर्व प्रत्याशी डॉ. दानिश खान, पूर्व सदस्य विधान परिषद हुस्ना सिद्दीकी, पूनम पाल और इटावा की पहली ड्रोन पायलट रंजना पाल समेत कई प्रमुख चेहरों ने सपा का दामन थामा।ड्रोन पायलट से पूर्व मंत्रियों तक, सपा में नई ऊर्जा।

लखनऊ में आज सपा की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए बसपा और कांग्रेस, अपना दल (एस) और भाजपा छोड़कर बड़ी संख्या में प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में पूर्व कैबिनेट मंत्री सर्वश्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू बसपा सहित दीना नाथ कुशवाहा पूर्व विधायक देवरिया, राजकुमार पाल पूर्व विधायक प्रतापगढ़ सदर, डॉ. दानिश खान एआईएमआईएम कन्नौज पूर्व प्रत्याशी, पूर्व सदस्य विधान परिषद हुस्ना सिद्दीकी, श्रीमती पूनम पाल एवं पहली ड्रोन पायलट इटावा की रंजना पाल भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुई।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ शिव शंकर भुर्जी, शंभू प्रजापति, मौ0 अयाज आब्दी, चमन लाल पूर्व वामसेफ प्रभारी, राधेलाल रावत, राम जियावन, मौलाना जमीर कासमी, अफजल सिद्दीकी, शाहिद शेख, महोबा के भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य आनंद द्विवेदी, तौकीर आदि तमाम नेता भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। आज 15 हजार 7 सौ 18 लोग विभिन्न दलों को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे सभी नेता और कार्यकर्ता अनुशासन के साथ एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करेंगे। समाजवादी पार्टी मजबूत होगी तो हम सब मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है। हमें सत्ता परिवर्तन करना है तभी सबको इंसाफ मिलेगा। समाजवादी पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं ने 2027 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं एवं साथियों का स्वागत किया और धन्यवाद दिया। श्री यादव ने कहा कि बहुजन समाज और समाजवादी पार्टी का रिश्ता बहुत गहरा है। नए साथियों के आने से समाजवादी पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी। 2027 में पीडीए की जीत और बड़ी होगी। उन्होंने कहा कि यह पीडीए का प्रेम प्रसार समारोह है। होली मिलन से पहले यह पीडीए होली मिलन हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूती से लड़ेंगे।

पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों और प्रमुख चेहरों की इस एंट्री ने प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। 2027 के चुनाव से पहले यह सियासी घटनाक्रम नए समीकरणों की ओर इशारा कर रहा है और विपक्षी दलों के लिए बड़ा संदेश माना जा रहा है