

बांदा जेल अधीक्षक अनिल गौतम हुए निलंबित। जेल अधीक्षक और जेलर पर एफआईआर दर्ज।उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है।जेल प्रशासन में मचे हड़कंप के बीच बांदा जेल अधीक्षक अनिल गौतम को निलंबित कर दिया गया है।इतना ही नहीं, जेल अधीक्षक और जेलर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिससे पूरे विभाग में सनसनी फैल गई है।
लखनऊ। बांदा मंडलीय कारागार से गलत रिहा हुए स्क्रैप माफिया रविन्द्र सिंह उर्फ रवि काना मामले में जेल अधीक्षक और जेलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से जेल विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। उधर देर शाम बांदा जेल अधीक्षक अनिल गौतम को भी निलंबित कर दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक स्क्रैप माफिया रवि काना की रिहाई के मामले में जेल अधीक्षक और जेलर पर एसपी के निर्देश पर जेल चौकी इंचार्ज ने एफआईआर दर्ज कराई है। यह एफआईआर रवि काना के खिलाफ नोएडा सीजीएम कोर्ट से बी वारंट होने के बाद भी काना की जेल से रिहाई कर दी गई। कोर्ट ने रवि काना को अरेस्ट करने का आदेश दिया है। डीजी जेल ने इस मामले में जेलर विजय विक्रम यादव को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। जेलर के बाद अधीक्षक अनिल गौतम को निलंबित कर कारागार मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
























