
“I Love Muhammad” विवाद कानपुर से शुरू हुआ था, जब 4 सितंबर को बरावफ़त (Eid-Milad-un-Nabi) जुलूस के दौरान Rawatpur, कानपुर में एक “I Love Muhammad” पोस्टर/बैनर लगाया गया था। कुछ लोगों ने इसे आपत्तिजनक बताया। पुलिस ने हस्तक्षेप किया। “I Love Muhammad” विवाद: बरेली में विरोध, तौकीर रज़ा नजरबंद
बरेली। बरेली में आज जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। शहर के अलग-अलग इलाकों में आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर बैनर लेकर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे। इस दौरान खलील स्कूल के पास कुछ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की। पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए लाठी पटकीं। साथ ही मौलाना तौकीर रजा को नजरबंद कर लिया गया है। डीआईजी रेंज बरेली अजय कुमार साहनी ने कहा कि नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करना चाहते थे, उन्हें खदेड़ दिया गया है।
मौलाना तौकीर रजा के बुलावे के बाद लोगों ने आई लव मोहम्मद को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। बरेली में जुमे की नमाज के बाद भीड़ ने भड़काऊ नारेबाजी की, जिससे तनाव उत्पन्न हुआ.मौलाना तौकरी रजा ने नमाज के बाद इस्लामिक ग्राउंड में इकट्ठा होकर ताकत दिखाने की अपील की थी। भीड़ की नारेबाजी के कारण पुलिस को लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा।
कानपुर पुलिस ने FIR दर्ज की थी उन लोगों के खिलाफ जिन्होंने कथित रूप से नए प्रथा (banner लगाना, पोस्टर) पेश की, और धर्म और समुदायों में शांति बिगाड़ने का आरोप लगाया गया। बरेली में इस मामले पर पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है, जैसे कि FIR दर्ज करना, नेता के खिलाफ पुलिस अधिकारी को धमकी देने के आरोप में।
एसपी क्राइम से हुई नोकझोंक
श्यामगंज में पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान एसपी क्राइम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन जुलूस के रूप से भीड़ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ती गई। स्थिति को देखते हुए श्यामगंज में पुलिस ने दुकानें भी बंद करा दी गईं। नौमहला मस्जिद के बाहर भी सैकड़ों लोग जुटे। लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं, खलील स्कूल के पास प्रदर्शनकारियों ने अचानक वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। प्रदर्शनकारियों को शांत कराने के लिए पुलिस ने लाठियां पटकीं तो भगदड़ मच गई।
कल शाम से ही शहर भर में बढ़ा दी गई थी चौकसी
इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के एलान के बाद से शहर में गहमागहमी का माहौल है। मौलाना ने आई लव मोहम्मद मामले में डीएम के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने की बात कही है। ज्ञापन में लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से शामिल होने की अपील की। इसके मद्देनजर बृहस्पतिवार शाम से ही शहर में चौकसी बढ़ा दी गई थी।
पुलिस ने सुबह से ही इस्लामिया मैदान को छावनी में कर रखा तब्दील
शुक्रवार को सुबह से ही इस्लामिया मैदान और बिहारीपुर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। श्यामगंज मंडी वाले रोड पर बैरिकेडिंग करने के साथ भारी फोर्स तैनात की गई। सैलानी इलाका बंद रहा। दोपहर होते-होते लोग घरों से निकलने लगे। जुमे की नमाज के बाद लोग जुलूस के रूप से नारेबाजी करते हुए सड़कों पर निकले। इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा और तोड़फोड़ शुरू कर दी।
I Love Mohammad और I Love Mahadev का ट्रेंड देश के कई शहरों में अचानक चल पड़ा। गलियों, सड़कों और चौराहों पर पोस्टर लग गए। एक तरफ आई लव मोहम्मद और एक तरफ आई लव महादेव के पोस्टर लगे। कानपुर से लेकर मुंबई तक पोस्टर दिखे। सोशल मीडिया पर ये ट्रेंड करने लगा। “I Love Muhammad” विवाद: बरेली में विरोध, तौकीर रज़ा नजरबंद






















