Friday, May 15, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त-अखिलेश यादव

भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त-अखिलेश यादव

181
संसद का सदन चलाने की जिम्मेदारी भाजपा सरकार की
संसद का सदन चलाने की जिम्मेदारी भाजपा सरकार की
राजेन्द्र चौधरी
राजेन्द्र चौधरी

भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। अपराधी खुलेआम हत्याएं कर रहें है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को हत्या प्रदेश बना दिया है। अपराधियों में कानून का डर नहीं है। राजधानी लखनऊ में भी खुलेआम हत्याएं हो रही है। गोमती नगर में सोमवार को होटल कर्मचारी सुल्तानपुर निवासी दिवाकर यादव की दबंगों ने हत्या कर दी। इसी तरह से चंदौली में सोमवार की रात को जिम संचालक अरविन्द यादव की हत्या हो गई। प्रतापगढ़ के पट्टी तहसील में जमीन का बैनामा कराने आये दो भाइयों अरूण तिवारी और आदित्य तिवारी ताबड़तोड़ फायरिंग में गंभीर रूप से घायल है। पिछले बुधवार को संतकबीरनगर के ग्राम पंचायत करैली के प्रधान के पुत्र को हमलावरों ने दौड़ाकर गोली मार दी। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में हर तरफ अराजकता हैं अपराधी जहां चाहे वहां हत्याएं कर रहे हैं। महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। महिलाएं बेटियां सुरक्षित नहीं है। महिला अपराध की घटनाओं में उत्तर प्रदेश देश में सबसे ऊपर पहुंच गया। भाजपा सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल है। अराजक तत्व कानून की धज्जियां उड़ा कर नंगानाच कर रहे हैं। प्रदेश में गुण्डई बदमाशी चरम पर है। कहीं फौजी पीटे जा रहे हैं। कहीं आम जनता को अपमानित किया जा रहा है। पुलिस मूक दर्शक बनी कानून व्यवस्था को बर्बाद होते देख रही है। अन्याय, अत्याचार बढ़ता जा रहा है।

भाजपा सरकार पुलिस-प्रशासन का दुरूपयोग कर रही है। भाजपा पुलिस से जनविरोधी कार्य करा रही है। अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है। जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता और आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से हटाकर कानून और संविधान के राज की स्थापना करेगी। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त-अखिलेश यादव