
अब्दुल जब्बार एडवोकेट
बार एसोसिएशन सामान्य सभा की बैठक में हुआ एल्डर्स कमेटी का चयन,पर्यवेक्षक के प्रतिनिधि रहे मौजूद।
अयोध्या, भेलसर तहसील रूदौली की पूर्व निर्वाचन प्रक्रिया निरस्त होने के बाद बार काउंसिल की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक के प्रतिनिधि की उपस्थिति में बार असोसिएशन की सामान्य सभा की बैठक में नई एल्डर्स कमेटी का गठन हो गया है। शुक्रवार को पूर्व निर्धारित सूचना के क्रम में बार सभागार में आम सभा की मीटिंग में सर्वसम्मति से बार काउंसिल की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक जयनारायण पांडेय के प्रतिनिधि मो0 आरिफ की उपस्थिति में एल्डर्स कमेटी का चयन कर लिया गया है।
जिसमें वरिष्ठता के आधार पर धनीराम यादव को चेयरमैन व उदय राज यादव,शिव मूर्ति शर्मा,मोहम्मद अहमद,चंद्रभान सिंह चौहान को सदस्य बनाया गया है।मीटिंग में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण यादव,महामंत्री कृष्ण मगन सिंह,अफसर रज़ा रिज़वी,अब्दुल हई खान,प्रमोद द्वेदी,मो0 फहीम खान,गया शंकर कश्यप,शकील अहमद,अजय यादव,चौधरी अजीमुद्दीन,साहेब सरन वर्मा,इंदरजीत सिंह,अली हैदर,राम भोला तिवारी,मो0 अहमद,वेद तिवारी,गोविन्द प्रताप सिंह,देवेन्द्र श्रीवास्तव,शाह अदनान,संतोष कुमार पांडेय,मो0 कलीम,संतोष श्रीवास्तव,इम्तियाज़ अहमद,हरिशचंद्र,रमेश सिंह,बालेन्द्र सिंह,वक़ार आलम,रजनीश कश्यप आदि मौजूद रहे।






















