Saturday, February 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश 500किलोग्राम लहन,50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

500किलोग्राम लहन,50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

186

अयोध्या, अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत जिलाधिकारी अयोध्या ,उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार, अयोध्या एवं जिला आबकारी अधिकारी अयोध्या वरूण कुमार लाल द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम मे आज दिनांक 20- 11- 2020 को संदिग्ध ग्राम मढ़ना,रासी मांझा एवं विभिन्न संदिग्ध स्थल पर दबिश दी गई।

दबिश टीम में आबकारी निरीक्षक नीरजा सिंह,संजय पाण्डेय,जे.पी.सिह ,राजेश कुमार एवं आबकारी निरीक्षक प्रर्वतन हदय नरायण पांडे , आबकारी स्टाफ तथा थाना महराज गन्ज पुलिस टीम के साथ दबिश दी गयी लगभग 500किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट करते हुए लगभग 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी तथा तीन अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।