Saturday, January 17, 2026
Advertisement
Home राजनीति 2022 विधान सभा चुनाव-आधे से अधिक दागी

2022 विधान सभा चुनाव-आधे से अधिक दागी

351

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]

2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के 403 नवनिर्वाचित विधायकों में से लगभग 51 फ़ीसदी (205) पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें से 143 विधायकों ने अपने हलफनामे में इसकी घोषणा की थी। एडीआर द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार (158) 39 प्रतिशत जीतने वाले उम्मीदवारों ने गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जिनमें से हत्या के प्रयास, हत्या, अपहरण, महिलाओं के खिलाफ अपराध, से संबंधित मामले शामिल है। 2017 में हुए निर्वाचन के मुकाबले 2022 में 15 फ़ीसदी ज्यादा दागी विधानसभा पहुंचे हैं। 2017 के चुनाव में 6% अपराधिक छवि वाले प्रत्याशियों की जीत हुई थी। एडीआर विश्लेषण के अनुसार भाजपा के 255 विजई उम्मीदवारों में से सपा के बराबर लगभग (111) 44% ऐसे हैं जिनकी अपराधिक पृष्ठभूमि है। समाजवादी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में 111 प्रत्याशी विजई हुए हैं जो भाजपा के दागी प्रत्याशियों के बराबर है। सपा के 111 विजई उम्मीदवारों में से 71, सपा गठबंधन के 125 विजई प्रत्याशी में से रालोद के 8 उम्मीदवारों में से 7 6 में से 4 जीतने वाले दागी छवि के उम्मीदवार हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में 50 वर्ष से कम उम्र के विधायकों की संख्या 169 है जबकि 51 से 60 वर्ष की आयु उम्र विधायकों की संख्या 129, 0 2 उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिनकी उम्र 80 साल से अधिक है।

2022 के विधानसभा चुनाव में सबसे अमीर विजेता विधायकों में भाजपा के विधायक विधायक हैं अमित अग्रवाल। भाजपा से मेरठ के विधायक हैं जिन्होंने अपनी संपत्ति 148 करोड़, दूसरे स्थान पर मुरादाबाद ग्रामीण सीट से सपा के मोहम्मद नासिर हैं जिनकी संपत्ति 60 करोड़ है तीसरे स्थान पर सपा के जलालपुर विधानसभा सीट के राकेश पांडे जिन्होंने अपनी संपत्ति 59 करोड़ बताई है।
सबसे कम संपत्ति के विधायक चुने गए सपा से चित्रकूट से विजय हासिल करने वाले विधायक अनिल कुमार की संपत्ति सबसे कम है। अनिल ने अपनी कुल संपत्ति ₹ 36496 घोषित की है गोरखपुर की चोरी चोरा सीट से विधायक संजय निषाद के बेटे सरवन कुमार निषाद ने अपनी कुल संपत्ति ₹ 72966 बताई है।

उत्तर प्रदेश 2022 के विधानसभा चुनाव में करोड़पति विजेता उम्मीदवारों की बात करें तो 403 में से 366 विजेता उम्मीदवार करोड़पति हैं अर्थात दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि 366 करोड़पति विधायक उत्तर प्रदेश में गरीबों की आवाज उठाएंगे जिनके पास एक करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। विधायक की औसतन संपत्ति 8.06 करोड़ है वहीं 2017 में चुने गए 80% विधायक करोड़पति थे मतलब इस बार में 10 फ़ीसदी का इजाफा हुआ है।

करोड़पति प्रत्याशी 366, दागी पहुंचे विधानसभा 205, 60 वर्ष से कम उम्र के विधायक 129 चुने गए हैं। [/Responsivevoice]