शोक

177

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पार्टी के कार्यालय प्रभारी एवं एमएलसी एसआरएस यादव के निधन से आज प्रदेश में शोक की लहर व्याप्त हो गई। उनके सम्मान में पार्टी का झण्डा आधा झुका दिया गया।  कल दिनांक 09 सितम्बर 2020 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कोविड-19 में सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए एसआरएस यादव एवं श्री जमुना प्रसाद बोस को श्रद्धांजलि देंगे।

मुख्यमंत्री ने विधान परिषद सदस्य श्री एस0आर0एस0 यादवके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया….
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद सदस्य श्री एस0आर0एस0 यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

 पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आज आयोजित शोक सभा में श्री यादव के चित्र पर माल्यार्पण के बाद दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा है कि श्री एसआरएस यादव के कोरोना संक्रमण से निधन पर हम सब स्तब्ध हैं। प्रदेश ने अपना एक समर्पित समाजवादी खो दिया है। उनकी स्मृति को नमन।

एसआरएस यादव की अंत्येष्टि आज बैकुण्ठधाम स्थित विद्युत शवदाहगृह में हुई। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की ओर से श्री यादव के पार्थिव शरीर पर श्वेत पुष्पचक्र अर्पित किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने भी पुष्पचक्र के साथ श्रद्धांजलि दी।

    एसआरएस यादव का कल रात निधन हुआ। श्री मुलायम सिंह यादव जब 1989 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे तब उन्होंने श्री एसआरएस यादव को अपना विशेष कार्याधिकारी बनाया था। वे पार्टी के राष्ट्रीय सचिव भी थे। संगठन में उनकी जबर्दस्त पकड़ थी। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।

    विद्युत शवदाह गृह परएसआरएस यादवको श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख थे राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत सरोज, विधायक वीरेन्द्र यादव एवं राकेश प्रताप सिंह, विधान परिषद सदस्य रामसुन्दर दास निषाद, सुनील सिंह ‘साजन‘, डाॅ0 राजपाल कश्यप, लखनऊ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, पूर्व नगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी, युवा संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 रामकरन निर्मल, अनीस राजा, दिग्विजय सिंह ‘देव‘ एवं अरविन्द गिरि, पूर्व युवा संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, बृजेश यादव, मोहम्मद एबाद, इनके अतिरिक्त रमेश प्रजापति, राजकुमार भुर्जी, बनवारी लाल कंछल, डाॅ0 मगरूब कुरैशी, मुदस्सिर हसन, एस.के.राय, शैलेन्द्र यादव, अनूप बारी, नीलम रोमिला सिंह, अपर्णा सेन, मुनीर अहमद, जेड यू खान आदि के अतिरिक्त बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

प्रखर समाजवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी तथा लोकतंत्र रक्षक सेेनानी जमुना प्रसाद बोस के निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि श्री बोस समाजवादी मूल्यों के प्रति आजीवन समर्पित रहे। समाजवादी आंदोलन के इतिहास और भविष्य में अनकी कर्मठता, सादगी और ईमानदारी याद रखी जाएगी। 95 वर्षीय श्री बोस आजाद हिंद फौज में भी रहे थे और डा0 लोहिया के परम अनुयायी थे।

    अखिलेश यादव ने आज पार्टी कार्यालय में आयोजित शोकसभा में श्री बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके त्याग पूर्ण जीवन की चर्चा की। सभी ने मौन रहकर उनकी स्मृृति को नमन किया। इससे पूर्व बैकंुठधाम के विद्युत शवदाहगृृह में श्री बोस के अंतिम संस्कार के पूर्व उनके पार्थिव शरीर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की ओर से पुष्पचक्र अर्पित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भी पुष्पचक्र के साथ उन्हे श्रद्धांजलि दी।