Friday, April 3, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश विवाहिता के पिता ने ससुराली जन पर लगाया बेटी को जलाकर मारने...

विवाहिता के पिता ने ससुराली जन पर लगाया बेटी को जलाकर मारने का आरोप

257

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा

अयोध्या, भेलसर कोतवाली रूदौली क्षेत्र के हरिहरपुर बलैया गांव में विवाहिता को जलाकर मार देने की तहरीर महिला के पिता ने कोतवाली में दी है। तहरीर के मुताबिक थाना मवई क्षेत्र के लोहटी सरैया गाव के इबरार खान ने अपनी बेटी शबनम बानो की शादी 29 अप्रैल 2019 को कोतवाली रूदौली के हरिहरपुर बलैया गाव के तबरेज के साथ किया था। पिता के मुताबिक विवाह के बाद बेटी की तबीयत खराब हो गई।

इस बात को लेकर पति और ससुराली जन परेशान करते रहते थे और एक महीने पहले फोन पर पुत्री और बेटा को जलाकर मार देने की धमकी दी थी।शुक्रवार की सुबह पांच बजे मेरी पुत्री शबनम बानो को पति तबरेज,ससुर फारुख,देवर छोटू,ननद शाहजहां और सास ने मिलकर जला दिया है।जिसकी जिला अस्पताल ले जाते समय मौत ही गई।कोतवाल कृष्ण कांत यादव ने बताया कि तहरीर मिली है।जाच कर कार्यवाही की जाएगी।