Wednesday, January 28, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री 18 अक्टूबर को महिला ग्राम प्रधानों सदस्यों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री 18 अक्टूबर को महिला ग्राम प्रधानों सदस्यों से करेंगे संवाद

194

मुख्यमंत्री 18 अक्टूबर, 2020 को महिला ग्राम प्रधानों, महिला बी0डी0सी0 सदस्यों,
महिला ब्लाॅक प्रमुखों तथा नगरीय क्षेत्रों की महिला पार्षदों, नगर निगम,नगर पंचायतों की महिला अध्यक्षों, महिला अध्यापिकाओं, महिला प्रधानाध्यापकों से वर्चुअल माध्यम सदस्यों प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अन्तर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कल 18 अक्टूबर, 2020 को सायं 04ः00 बजे अपने सरकारी आवास पर महिला ग्राम प्रधानों, महिला बी0डी0सी0 सदस्यों, महिला ब्लाॅक प्रमुखों तथा नगरीय क्षेत्रों की महिला पार्षदों, नगर निगम, नगर पंचायतों की महिला अध्यक्षों, महिला अध्यापिकाओं, महिला प्रधानाध्यापकों से वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अन्तर्गत आयोजित किया जाएगा। प्रदेशव्यापी ‘मिशन शक्ति’ अभियान शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन 17 अक्टूबर, 2020 से प्रारम्भ किया गया है, जिसे आगामी बासंतिक नवरात्रि तक संचालित किया जाएगा। इसमें सम्बन्धित विभागों द्वारा अन्तर्विभागीय समन्वय करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।