Sunday, February 15, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने 05 एम्बुलेंस को झण्डी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री ने 05 एम्बुलेंस को झण्डी दिखाकर किया रवाना

235

मुख्यमंत्री ने 05 एम्बुलेंस को झण्डी दिखाकर रवाना किया यह एम्बुलेंस भारतीय स्टेट बैंक द्वारा उपलब्ध कराई गईं।

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज अपने सरकारी आवास पर 05 एम्बुलेंस को झण्डी दिखाकर रवाना किया। ज्ञातव्य है कि यह एम्बुलेंस भारतीय स्टेट बैंक द्वारा उपलब्ध कराई गई है। भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबन्धक अजय कुमार खन्ना ने जनपद लखनऊ, गोरखपुर, बरेली, वाराणसी व कानपुर नगर के लिए एम्बुलेंस की प्रतीकात्मक चाबी भेंट की।इस अवसर पर मुख्य सचिव आर0के0 तिवारी, अपर मुख्य सचिव एम0एस0एम0ई0 एवं सूचना नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य आलोक कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, निदेशक सूचना शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।