Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मुख्तार के नाम पर मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला गिरफ्तार

मुख्तार के नाम पर मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला गिरफ्तार

224

मुख्तार के नाम पर मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला ट्रक ड्राइवर, अमर पाल गिरफ्तार।

लखनऊ, मुख्तार अंसारी को जेल से न छोड़ने पर सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले ट्रक ड्राइवर अमरपाल को पुलिस ने एटा से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि 9696755113 नम्बर से किसी बदमाश ने बुधवार को यूपी 112 सेवा के व्हाट्सअप नम्बर पर कई धमकी भरे मैसेज भेजे थे।

इसकी सूचना पर इंस्पेक्टर हजरतगंज अंजनी कुमार पांडे की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया ।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि धमकी भरे मैसेज बुधवार सुबह 9.56 से 10.11 बजे के बीच भेजे गए थे।

मैसेज में सीएम के प्रति अभद्र बातें करने के साथ ही मुख्तार को 24 घंटे के भीतर जेल से बाहर निकलने की बात कही गई थी।

धमकी देने वाले ने मैसेज में लिखा था कि मुख्तार को जेल से नहीं छुड़ाया गया तो 25 तारीख यानी शुक्रवार तक सरकार मिटा दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिस नम्बर से धमकी भरे मैसेज भेजे गए हैं, उसका पता चल गया ।

पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में भेजी गई।

एटा का रहने वाला ट्रक ड्राइवर ट्रक ड्राइवर अमरपाल को हज़रतगंज पुलिस ने गिरफ़्तार किया है।

आरोपी अमरपाल से पुलिस के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।