Monday, March 16, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मंडलायुक्त ने जरूरतमंदों को ढूंढकर कम्बल वितरण करने के दिये निर्देश

मंडलायुक्त ने जरूरतमंदों को ढूंढकर कम्बल वितरण करने के दिये निर्देश

194

अयोध्या , आयुक्त अयोध्या मण्डल अयोध्या एमपी अग्रवाल ने मण्डल के समस्त जिलाधिकारियों, उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत के प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभी ठंड बढ़ेगी ऐसे में गांव से लेकर शहर तक सभी प्रमुख स्थलों पर रात्रि में अलाव जलाये जाय तथा रैन बसेरा सुविधाओं का पुख्ता इंतजाम किया जाय। किसी को भी बाहर सोने न दें। यदि कोई व्यक्ति बाहर सोता मिले तो उसे रैन बसेरा में पहुंचायें।

उन्होंने कहा कि किसी की भी मृत्यु ठंडक से नही होनी चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन एवं तहसील प्रशासन से जरूरतमंदों को ढूंढकर कम्बल का वितरण करने के निर्देश दिये तथा उन्होंने सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा को यह निर्देश दिये है कि वे यह सुनिश्चित करें किसी भी विद्यालय में छात्र छात्राओं को स्वेटर, डेªस, जूता मोजा का वितरण अवशेष न रह गया हो। यदि किसी भी विद्यालय में स्वेटर आदि वितरण से रह गया है तो उसका वितरण यथाशीघ्र कराना सुनिश्चित करें।