Friday, February 20, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के किसानों की फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने के...

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के किसानों की फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए अपना दल ने दिया मांगपत्र

221

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या, भेलसर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के किसानों की फसल के नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए अपना दल ब के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को सम्बोधित मांगपत्र उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नायब नाज़िर को सौंपा। बृहस्पतिवार को अपना दल के कार्यकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम जी पटेल के नेतृत्व में तहसील पहुंच कर राज्यपाल को सम्बोधित मांगपत्र उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह की अनुपस्थिति में तहसील के नायब नाज़िर सुशील कुमार राय को सौंपा है।

मांगपत्र के माध्यम से कहा गया है कि तहसील रुदौली क्षेत्र के बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा किसानों को दिलाए जाने व रौनाही तटबन्ध पर पम्पिंग की व्यवस्था कराए जाने की आवश्यकता है जिससे बाढ़ से हुए फसल नुकसान में किसानों को मदद मिल सके और तराई क्षेत्र में बाढ़ से बचा जा सके।मांगपत्र के माध्यम से आगे कहा गया है कि किसानों को एक सप्ताह के अन्दर फसल नुकसान का मुआवजा दिलाया जाय।अन्यथा प्रदर्शन को बाध्य होंगे।इस सम्बन्ध में एसडीएम विपिन कुमार सिंह ने बताया कि मांगपत्र की जानकारी हुई है उचित माध्यम से महामहिम राज्यपाल को भेजा जाएगा।इस मौके पर गंगाराम वर्मा,दिनेश वर्मा,लवकुश गुप्ता,अमरजीत आदि लोग मौजूद रहे।