Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश बाइक ने ठेलिया में मारी टक्कर,तीन घायल,जिला अस्पताल रेफर

बाइक ने ठेलिया में मारी टक्कर,तीन घायल,जिला अस्पताल रेफर

226

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या, भेलसर रूदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर टिकैत नगर मार्ग पर बीती रात तेज रफ्तार बाइक ने ठेलिया में जोरदार टक्कर मार दी जिससे तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक रूदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के भेलसर टिकैत नगर मार्ग ग्राम बनगावा के पास मंगलवार की रात लगभग साढ़े सात बजे तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने लकड़ी लेकर जा रही ठेलिया में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दो लोग व ठेलिया चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना ग्रामीणों ने भेलसर चौकी प्रभारी विनय कुमार यादव को दी।

घटना की सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी विनय यादव ने तत्काल अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर सभी घायलों को सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया।जहां घायलों की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया।इस सम्बंध में भेलसर चौकी प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि बीती रात लगभग साढ़े सात बजे ग्राम बनगांवा के पास एक ठेलिया पर लकड़ी का पटरा लादकर जा रहे ठेलिया में बाइक सवार की टक्कर हो गई जिसमें ठेलिया चालक हरिकेश पुत्र राम प्रताप यादव अल्हवाना,बाइक सवार मोहम्मद रशीद पुत्र साबित अली 22 वर्ष व शानू पुत्र मोहम्मद मुशीर 18 वर्ष निवासी हलीम नगर घायल हो गए जिन्हें सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया गया।तीनो घायलों की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया।