Sunday, March 22, 2026
Advertisement
Home समाज अन्य बड़ी खबरें पीडी टेक्निकल इंटर कॉलेज ने छह माह की फीस की माफ

पीडी टेक्निकल इंटर कॉलेज ने छह माह की फीस की माफ

612

अनिल कुमार मिश्रा
भेलसर(अयोध्या)तहसील रुदौली क्षेत्र के पीडी टेक्निकल इंटर कॉलेज खैरनपुर ने छह माह की फीस माफ कर अभिभावको को राहत दी है।विद्यालय प्रबन्धक संजय यादव ने बताया कि कोरोना महामारी में आम जन की समस्या को देखते हुए अप्रेल माह से सितंबर 2020 तक छह माह की फीस माफ कर दी गई है।बताया कि कोरोना में छात्रों के लिए आन लाइन पढ़ाई की सुविधा प्रदान की जा रही है।अभिवावकों ने फीस माफी की सराहना है।