Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित वांछित आरोपी गिरफ्तार

गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित वांछित आरोपी गिरफ्तार

217

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या, भेलसर कोतवाली रूदौली की पुलिस ने उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम(गैंगेस्टटर एक्ट)में वांछित अवैध देशी कच्ची शराब निष्कर्षण व विक्रय करने वाले आरोपी को ग्रिफ्तार कर जेल भेज दिया है।क्षेत्राधिकारी रूदौली धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूदौली कृष्णकान्त यादव द्वारा मय पुलिस बल के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 356/2020 धारा 3(1)उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम(गैंगेस्टटर एक्ट)में वांछित अवैध देशी कच्ची शराब निष्कर्षण व विक्रय करने वाले आरोपी श्यामलाल पुत्र दयाराम निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना रूदौली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास है उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 356/20 धारा 3(1)गैंगेस्टर एक्ट कोतवाली रूदौली में,मु0अ0सं0 305/20 धारा 60(2)आबकारी अधिनियम थाना रूदौली में मु0अ0सं0 136/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम कोतवाली रूदौली में,मु0अ0सं0 112/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम कोतवाली रूदौली में व मु0अ0सं0 195/15 धारा 60 आबकारी अधिनियम कोतवाली रूदौली में पंजीकृत है।ग्रिफ्तारी टीम में कोतवाल कृष्णकान्त यादव,उ0नि0 गुरू प्रसाद यादव,आरक्षी आनन्द यादव,शनी कुमार,संदीप कुमार शामिल रहे।