Thursday, February 19, 2026
Advertisement
Home राजनीति आशुतोष सिन्हा की जीत, ईवीएम पर बैलट की जीत है-अखिलेश

आशुतोष सिन्हा की जीत, ईवीएम पर बैलट की जीत है-अखिलेश

230


     समाजवादी पार्टी द्वारा आशुतोष सिन्हा को स्नातक क्षेत्र से विजयी बनाकर विधान परिषद सदस्य बनाने से उल्लासित कायस्थ समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में आकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आभार जताया। इनका कहना था कि समाजवादी पार्टी ने कायस्थ समाज को सम्मान देकर उन्हें अपना बना लिया है। कायस्थ समाज के महापुरूषों डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की स्मृति को यादगार बनाने का समाजवादी पार्टी ने ही प्रयास किया है। राजधानी लखनऊ में जेपी इण्टरनेशनल सेंटर जैसी ऐतिहासिक इमारत समाजवादी सरकार ने बनाई जिसे भाजपा ने बर्बाद कर दिया है।

     कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कायस्थ समाज के सहयोग से प्रधानमंत्री जी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी से आशुतोष सिन्हा की जीत बहुत महत्वपूर्ण है। उन्हें बधाई देते हुए श्री यादव ने कहा यह जीत ईवीएम पर बैलट की भी जीत है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सन्2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। इसके लिए आज से ही मेहनत शुरू कर देनी चाहिए। चुनाव में बहकाने वालों से सतर्क रहकर मतदान करना है। यह याद रखना चाहिए कि भाजपा षड़यंत्र करने में उस्ताद है। वह झूठ, अफवाह और नफरत की राजनीति करती है। किन्तु अब लोग सावधान हो रहे हैं। मतदाताओं के साथ भाजपा के छल करने के दिन बीत गए हैं। फिर भी जनता से सावधानी अपेक्षित है।

समाजवादी ही विकास का काम कर सकते हैं। भाजपा तो समाजवादी पार्टी के कामों पर अपना ठप्पा लगाती है। समाजवादी पार्टी सरकार में ही जिला मुख्यालयों को फोरलेन सड़कों से जोड़ा गया। काशी कारीडोर समाजवादी पार्टी की सरकार में ही लागू हुआ था। तब 24 घंटे बिजली वाराणसी में मिलती थी। भाजपा के चार साल हो गए एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसी की मदद नहीं करना चाहती है। उसने नौजवानों को रोजगार के झूठे आंकड़े देकर बहकाया है। नए रोजगार सृजित नहीं हुए। समाजवादी सरकार में जो नौकरियां दी गई थी। उन्हें भी समाप्त किया जा रहा है। किसान अलग परेशान है। उसकी खेती पूंजी घरानों के पास बंधक रखने की तैयारी है। अन्नदाता को अपमानित किया जा रहा है। जनता समझने लगी है कि समाजवादी सरकार से अच्छा काम कोई नहीं कर सकता है। भाजपा को भी लग रहा उनके निकम्मेपन के कारण प्रदेश में अगले चुनावों में उसका सफाया होना सुनिश्चित है।