Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश हत्या करने जा रहे दो आरोपियों को 2 अवैध तमंचा व 6...

हत्या करने जा रहे दो आरोपियों को 2 अवैध तमंचा व 6 जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार

193

हत्या करने जा रहे दो आरोपियों को 2 अवैध तमंचा व 6 जिन्दा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार पुलिस सक्रियता से गम्भीर घटना होने से बची।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर

अयोध्या, भेलसर रूदौली सर्किल के थाना पटरंगा की पुलिस ने हत्या की सुपारी लेकर जा रहे दो शातिर अपराधियों को अवैध असलहे व कारतूस तथा सुपारी की एक लाख की रकम के साथ ग्रिफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी रूदौली डॉ0 धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि बीती रात 24 सितंबर को समय लगभग 22.55 बजे चेकिंग के दौरान सीवन वाजिदपुर मोड़ पर पटरंगा पुलिस टीम द्वारा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी अन्तर्गत एक व्यक्ति की हत्या कारित करने जा रहे दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नाजायज असलहा व कारतूस बरामद किया गया।पूंछ तांछ में आरोपियों ने अपना नाम शुभम वर्मा पुत्र स्व0 चेतराम वर्मा निवासी भटपुरवा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी व उत्तम रावत पुत्र कृष्ण कुमार रावत निवासी प्यारनपुर थाना जैतपुर जनपद बाराबंकी बताया।

आरोपियों ने पूँछ तांछ के दौरान बताया कि वे लोग दिनेश द्विवेदी निवासी बघौली थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी की हत्या की सुपारी लिये थे यह हत्या देवेन्द्र सिंह निवासी अजईमऊ थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी के द्वारा आरोपियों को 6 लाख रूपये हत्या कराने के लिए देने के लिए तय हुआ था।जिसमें 1 लाख अभी दिये गये थे व शेष 5 लाख हत्या करने के बाद देने के लिए कहा था।पुलिस ने सुपारी की रकम कुल 1 लाख भी बरामद कर लिया है।इस प्रकार पुलिस की सक्रियता के कारण एक गम्भीर घटना घटित होने से बच गयी।क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 191/20 धारा 3/25 आयुध अधिनियम व मु0अ0सं0 192/20 धारा 3/25 आयुध अधिनियम व मु0अ0सं0 193/20 धारा 115/302 भादवि0 व मु0अ0सं0 193/20 धारा 115/302 भादवि0 के तहत पंजीकृत कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बावत जनपद व आसपास के जनपदों में जानकारी की जा रही है।आरोपियों के पास से दो अदद अवैध तमन्चा 315 बोर,06 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर,एक लाख रुपया नगद,एक अदद मोटरसाइकिल व हत्या होने वाले व्यक्ति की 02 अदद पोस्टकार्ड साइज फोटोग्राफ बरामद किया गया है।पुलिस की गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष पटरंगा रतन कुमार शर्मा,उ0नि0 सुधीर कुमार थाना,उ0नि0 रणजीत यादव,का0 सगीर अहमद थाना,हरिकिशन सिंह,रामाश्रय यादव,संतोष कुमार सरोज आदि शामिल रहे।क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दोनो शातिर शूटर आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार द्वारा 5 हजार रूपये के इनाम से पुरूष्कृत किया जायेगा।