
लखनऊ- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नवनिर्मित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सूचना विभाग की नई बिल्डिंग में प्रथम गणतंत्र दिवस के अवसर पर निदेशक सूचना शिशिर द्वारा ध्वजारोहण किया गया।इस मौक़े पर सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक विनोद पांडे, हेमंत कुमार सिंह , हंसराज अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।
























