Thursday, February 26, 2026
Advertisement

शोक

244

मुख्यमंत्री ने जनपद आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, प्रतापगढ़ तथा सोनभद्र में आपदा से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया,दिवंगतों के परिजनों को 04-04 लाख रु0 की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश।


लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, प्रतापगढ़ तथा सोनभद्र में आपदा से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को 04-04 लाख रुपये की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

   ज्ञातव्य है कि राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये विवरण के अनुसार जनपद आजमगढ़ में अतिवृष्टि से 01, बलिया में अतिवृष्टि से 02 तथा आकाशीय विद्युत से 01, गाजीपुर में सर्पदंश से 01, प्रतापगढ़ में आंधी/तूफान से 01 तथा सोनभद्र में सर्पदंश से 02 जनहानि की सूचना प्राप्त हुई है।