Friday, February 27, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या मुख्यमंत्री कृषि विभाग की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री कृषि विभाग की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण

196

अयोध्या , उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल दिनांक 20 दिसंबर 2020 को अयोध्या के जनपद में स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज में लगभग 12ः00 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से आ रहे हैं। वहां पर कुमारगंज के डीएवी स्कूल ग्राउंड में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे तथा वहां पर स्थित कृषि विभाग की योजनाओं का लोकार्पण करेंगे तथा स्थानीय स्तर पर आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे एवं जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री लगभग 16ः00 बजे विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री जी को जेड प्लस की सुरक्षा प्राप्त है विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के कवरेज के लिए जिला प्रशासन द्वारा कोई मीडिया पास जारी नहीं किया गया है।

उप निदेशक सूचना डा0मुरलीधर सिंह एवं लेखाकार/प्रभारी अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी अवधेश कुमार जायसवाल, विश्वविद्यालय के प्रशासन से समन्वय करेंगे तथा मीडिया कर्मी उ0प्र0 सरकार द्वारा निर्गत अपने मान्यता कार्ड एवं उनके संस्थान द्वारा निर्गत परिचय पत्र के आधार पर विश्व विद्यालय प्रशासन द्वारा स्थापित प्रेस दीर्घा से कवरेज करेंगे। किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी तथा इस संबंध में विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा0 अखिलेश सिंह मो0 9918938305 से अनुरोध किया गया है। किसी को कोई समस्या हो तो इस नंबर 7080510637, 9453005405, 8355088421 पर संपर्क कर सकते है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का स्थलीय सत्यापन अब तक की गयी व्यवस्था के निरीक्षण हेतु जिले से मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल के निर्देश पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार तथा जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा पूरे कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा जायजा लिया।

विश्वविद्यालय के कुलपति से वार्ताकर अब तक की गयी व्यवस्था/तैयारी की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियो ने कुलपति तथा विश्वविद्यालय प्रशासन से पूर्व समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्यमंत्री जी विश्वविद्यालय परिसर कार्यक्रम के लिए मीडिया समन्वय हेतु विशेष रूप से उप निदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह एवं लेखाकार/प्रभारी अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी अवधेश कुमार जायसवाल तथा विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क अधिकारी डा0 अखिलेश सिंह समन्वय करेंगे। इस हेतु विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 बृजेन्द्र सिंह ने आवश्यक निर्देश दिये है।

मुख्य कार्यक्रम स्थल विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित डी0ए0वी0 स्कूल ग्राउंड पर है। यहां 50 विभागों द्वारा तीन दिवसीय किसान प्रदर्शनी लगायी जा रही है तथा उसी स्तर पर स्थापित पण्डाल में मण्डल के किसानों को मा0 मुख्यमंत्री जी सम्बोधित करेंगे तथा लगभग 89 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। प्रेस दीर्घा सहित पूरे कार्यक्रम में किसान भाई, विश्वविद्यालय के अधिकारी व कर्मचारी तथा मीडिया से कोविड प्रोटोकाल की अपील करते हुये सभी से मास्क पहनने, दो गज की सोशल डिस्टिेंसिंग रखने, हाथों को सेनीटाइजर करते रहने की अपील की गयी है।