Thursday, February 19, 2026
Advertisement
Home राजनीति प्रदेश भर में किसान यात्राएं आज भी चलती रहीं

प्रदेश भर में किसान यात्राएं आज भी चलती रहीं

252

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में किसान यात्राएं आज चौथे दिन भी चलती रहीं। पुलिस ने जगह-जगह इन यात्राओं को रोका, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए। कई नेताओं को घरों से निकलने नहीं दिया गया। समाजवादी पुलिस के बल प्रयोग के बावजूद अपनी यात्राओं में सफल रहे।

      आज आगरा, मैनपुरी, कासगंज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कानपुर ग्रामीण, हमीरपुर, चित्रकूट, प्रयागराज, चंदौली, मुरादाबाद जौनपुर, आजमगढ़, कुशीनगर, महाराजगंज, बहराइच, श्रावस्ती, गोण्डा, कौशाम्बी, बलरामपुर, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, मऊ, गोरखपुर में नेताओं ने पद यात्राएं कर जनसम्पर्क और समाजवादी पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों का प्रचार किया।

    बलिया, फिरोजाबाद, अलीगढ़, औरैया, सोनभद्र में मोटर साइकिल से एटा, ललितपुर, महोबा, फतेहपुर, भदोही, अम्बेडकरनगर में साइकिल यात्राएं हुईं। सिद्धार्थनगर में 200 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई। चंदौली में भी जिलाध्यक्ष को घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

     बैलगाड़ी से फर्रूखाबाद, ललितपुर में तथा ट्रैक्टर से बस्ती, झांसी, वाराणसी में किसान यात्राएं निकाली गईं। इटावा, बांदा, जौनपुर, मिर्जापुर में समाजवादी नेताओं ने चैपाल लगाकर पार्टी कार्यक्रम के बारे में बताया।

समाजवादी पार्टी ने किसानों के साथ एक जुटता दिखाने के लिए 7 दिसम्बर 2020 से किसान यात्राएं आयोजित की है। पहले दिन स्वयं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ में धरना देने पर गिरफ्तार कर लिया गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के अगले निर्देशों तक किसान यात्राओं का क्रम जारी रहेगा।