Friday, February 20, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश दस लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार

दस लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार

231

अयोध्या, भेलसर मवई पुलिस ने एक महिला के पास दस लीटर अवैध शराब बरामद किया।थाना प्रभारी राम किशन राना ने बताया कि चौकी इन्चार्ज बाबा बाजार दृवेश त्रिवेदी को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि एक महिला उमापुर के निकट संदिग्ध अवस्था मे खड़ी है।इस पर चौकी इंचार्ज ने महिला सिपाही शालिनी को लेकर मौके पर पहुंचे महिला सिपाही ने तलाशी ली तो उसके पास दस लीटर अवैध शराब बरामद हुई।पकड़ी गई महिला तारावती पत्नी स्वर्गीय राम अचल इसी थाना क्षेत्र की ग्राम कन्दई मजरे उमापुर की निवासी है।थाना प्रभारी राम किशन राना ने बताया कि महिला पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।