Tuesday, May 5, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश चोरी के 14 मोबाईल बरामद,चार गिरफ्तार

चोरी के 14 मोबाईल बरामद,चार गिरफ्तार

210

अयोध्या, भेलसर मवई थाना क्षेत्र की सैदपुर चौकी पुलिस ने शनिवार को चार मोबाइल चोरों को पकड़ कर उनके कब्जे से 14 मोबाइल फोन बरामद किया है। मवई के थाना प्रभारी राम किशन राना ने बताया कि सैदपुर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार प्रजापति क्षेत्र भ्रमण जा रहे थे।जब वह कामाख्या भवानी मंदिर के निकट पहुंचे तो उनको सूचना मिली कि मंदिर के आगे गोमती नदी के निकट स्थित टिन शेड के नीचे चार युवक संदिग्ध अवस्था मे खड़े हैं।इस पर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार प्रजापति,सिपाही हरेंद्र कुशवाहा,विकास यादव तथा सौरभ कुमार के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस टीम को देखकर चारों युवकों ने भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस वालों ने घेराबंदी कर चारों संदिग्धों को पकड़ लिया।

पकड़े गये युवक आदिल,रमजान,कदीर,अकमल इसी थाना क्षेत्र में ग्राम बैहारी मजरे भैसौली के रहने वाले हैं।थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गये युवकों के पास से चोरी के 14 मोबाईल फोन बरामद हुए।उन्होंने बताया कि पकड़े गये चारों युवकों के विरुद्ध अपराध संख्या 378/20 धारा 41/411 भारतीय दण्ड विधान के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।