खण्ड विकास अधिकारी ने कई गांवों में सामुदायिक शौंचालय व गोशाला का किया निरीक्षण

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां

अयोध्या, भेलसर खण्ड विकास अधिकारी मवई मोनिका पाठक ने मंगलवार को मवई ब्लॉक क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन गांवों का दौरा कर निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय,अंत्येष्टि स्थल,पंचायत भवन व गोशाला का औचक निरीक्षण किया।

एडीओ पंचायत विकास चन्द्र दुबे के साथ बिहारा गांव पहुंची बीडीओ ने निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल,गोशाला,पंचायत भवन व सामुदायिक शौंचालय का आकस्मिक निरीक्षण किया।उन्होंने ग्राम प्रधान ललित कुमार विश्वकर्मा द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता परखी और संतोषजनक कार्य मिलने पर ग्राम प्रधान की सराहना की।इसके बाद बीडीओ ने रामपुर जनक,सुनवा,भटमऊ नारायणपुर,संडवा आदि ग्राम पंचायतों में भी निर्माणाधीन पंचायत भवन,अंत्येष्टि स्थल,गोशाला व सामुदायिक शौ चालय का निरीक्षण किया तथा ग्राम प्रधानों को निर्माण कार्यों में पारदर्शिता व गुणवत्ता का ध्यान रखने का निर्देश दिया।इस मौके पर ग्राम प्रधान ललित कुमार विश्वकर्मा,ग्राम पंचायत अधिकारी ललित कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button