Thursday, February 26, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अतिरिक्त कर के रूप में यूपी को सबसे ज्यादा धनराशि

अतिरिक्त कर के रूप में यूपी को सबसे ज्यादा धनराशि

223
जानें क्या है योगी का मास्टर स्ट्रोक
जानें क्या है योगी का मास्टर स्ट्रोक

अतिरिक्त कर के रूप में यूपी को केंद्र से मिली सबसे ज्यादा धनराशि। केंद्र की ओर से राज्यों के लिए जारी हुई कर हस्तांतरण की अतिरिक्त किस्त। त्योहारों और नये साल के मद्देनजर केंद्र सरकार की ओर जारी हुई अतिरिक्त किस्त। यूपी को मिली सबसे ज्यादा धनराशि, बिहार दूसरे और पश्चिम बंगाल तीसरे नंबर पर।

लखनऊ। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को राज्यों को अतिरिक्त कर के रूप में 72,961.21 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी राज्यों को दी जाने वाली धनराशि की सूची में उत्तर प्रदेश के खाते में सर्वाधिक रकम आएगी। प्रदेश को अतिरिक्त कर के रूप में 13088.51 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं दूसरे नंबर पर बिहार को 7,338 करोड़ रुपये और तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल को 5488.88 करोड़ रुपये मिलेंगे। धनराशि मिलने के बाद योगी सरकार की ओर से चल रहे सामाजिक कल्याण और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कार्यों को बल मिलेगा।

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि राज्यों को ये रकम आगामी त्योहारों और नए साल के मद्देनजर सामाजिक कल्याण के कार्यों तथा इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए जरूरी रकम जुटाने के लिए जारी की गई है। बता दें कि नियमानुसार, राज्यों के केंद्रीय पूल से मिलने वाले टैक्स का हस्तांतरण 14 किस्तों में होता है। 11 किस्तें 11 महीने में हर महीने जारी की जाती है, जबकि, 3 किस्त मार्च महीने में जारी की जाती है। केंद्र की तरफ से जारी यह रकम राज्यों को मिलने वाले रेगुलर टैक्स के अतिरिक्त है। मंत्रालय ने कहा कि अतिरिक्त किस्त 10 जनवरी, 2024 को राज्यों को देय कर हस्तांतरण और इस साल 11 दिसंबर को जारी किस्त के अतिरिक्त है। अतिरिक्त कर के रूप में यूपी को सबसे ज्यादा धनराशि